{"_id":"651cf54a03a531b01b02d5c7","slug":"china-submarine-accident-lead-55-chinese-sailors-died-british-media-reports-claim-uk-intelligence-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: अपने ही जाल में फंसी चीनी परमाणु पनडुब्बी, 55 नाविकों की मौत, ब्रिटेन की खुफिया रिपोर्ट में दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China: अपने ही जाल में फंसी चीनी परमाणु पनडुब्बी, 55 नाविकों की मौत, ब्रिटेन की खुफिया रिपोर्ट में दावा
Wed, 04 Oct 2023 10:46 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 04 Oct 2023 10:46 AM IST
सार
चीन की परमाणु पनडुब्बी समुद्र में विदेशी पनडुब्बियों के लिए बिछाई गई चेन और एंकर की चपेट में आ गई, जिससे पनडुब्बी के ऑक्सीजन सप्लाई के सिस्टम में खराबी आ गई।
विज्ञापन
चीनी पनडुब्बी
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन की एक परमाणु पनडुब्बी चीनी नौसेना द्वारा विदेशी पनडुब्बियों के लिए बिछाए गए जाल में ही फंस गई और उसमें मौजूद 55 नाविकों की मौत हो गई। मरने वालों में कई अधिकारी शामिल हैं। ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है। हालांकि चीन ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है और इन खबरों को झूठा करार दिया है। ब्रिटिश मीडिया के हवाले से यह खबर सामने आई है।
दम घुटने से हुई मौतें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन की परमाणु पनडुब्बी समुद्र में विदेशी पनडुब्बियों के लिए बिछाई गई चेन और एंकर की चपेट में आ गई, जिससे पनडुब्बी के ऑक्सीजन सप्लाई के सिस्टम में खराबी आ गई। जिसके चलते पनडुब्बी में मौजूद चीनी नौसैनिक दम घुटने से मर गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन की पनडुब्बी 093-417 हादसे का शिकार हुई और उसमें पनडुब्बी के कैप्टन समेत 21 अन्य अधिकारी मारे गए हैं। यह पनडुब्बी बीते 15 सालों से सेवा में थी। ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, घटना 21 अगस्त की है, जब चीन की परमाणु पनडुब्बी एक मिशन पर थी और पीले सागर में हादसे का शिकार हो गई।
हादसे में मारे गए लोगों में कई शीर्ष अधिकारी
पनडुब्बी में मारे गए 55 क्रू सदस्यों में से 22 अधिकारी, 7 ऑफिसर कैडेट, 9 छोटे अधिकारी और 17 नाविक मौजूद थे। मरने वालों में चीनी नौसेना के कैप्टन कर्नल जू योंग पेंग भी शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि इस हादसे को लेकर कोई खबर नहीं है और बीजिंग ने हादसे की घटना से इनकार भी किया है। ताइवान ने भी इन रिपोर्ट्स को खारिज किया है। हालांकि हादसे की रिपोर्ट ब्रिटिश मीडिया ने ब्रिटेन के खुफिया विभाग की गोपनीय सूचना के आधार पर की है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन