फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China strongly condemned terrorist attack on Pakistan's Gwadar port, said- we are united against terrorism

China: चीन ने की पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह पर आतंकी हमले की कड़ी निंदा, कहा- आतंकवाद के खिलाफ हम एकजुट

Thu, 21 Mar 2024 05:25 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 21 Mar 2024 05:25 PM IST
सार

पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह पर आतंकी हमले की चीन ने कड़ी निंदा की है। चीन ने कहा कि हम पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ की गई कार्रवाई का समर्थन करते हैं। 

विज्ञापन
China strongly condemned terrorist attack on Pakistan's Gwadar port, said- we are united against terrorism
ग्वादर पोर्ट पर आतंकी हमला - फोटो : Reuters

विस्तार

गुरुवार को ग्वादर बंदरगाह पर आतंकी हमले की चीन ने कड़ी निंदा की है। साथ ही आतंकवाद से लड़ने और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने के लिए पाकिस्तान के प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन किया है। गौरतलब है कि ग्वादर बंदरगाह चीन के अरबो डॉलर के  चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) का हिस्सा है। 
विज्ञापन


आठ आतंकियों को किया गया ढेर- पाकिस्तानी सेना
पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, अशांत बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर बंदरगाह प्राधिकरण परिसर पर आतंकियों ने हमला किया। जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो सैनिकों की मौत हो गई और आठ बलूच आतंकियों को ढेर किया गया है। 
विज्ञापन


आतंकवाद के हम सख्त विरोधी- लिन जियान
इस बीच, चीन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि हमने रिपोर्ट्स पर गौर किया है। हमने आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है और हमले में मारे गए पाकिस्तानी कर्मियों के लिए शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि चीन आतंकवाद का सख्त विरोधी रहा है। बंदरगाह परिसर में कई सरकारी और अर्धसैनिक कार्यालय हैं और रणनीतिक रूप से स्थित ग्वादर बंदरगाह अरबों डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना के केंद्र बिंदुओं में से एक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलूचिस्तान रहा हिंसक विद्रोह का केंद्र
ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से लगा बलूचिस्तान लंबे समय से चल रहे हिंसक विद्रोह का केंद्र रहा है। बलूच विद्रोही समूहों ने पहले भी 60 अरब अमेरिकी डॉलर की सीपीईसी परियोजनाओं को निशाना बनाते हुए कई हमले किए हैं।


आठ फरवरी को आम चुनाव के बाद से ही बलूचिस्तान प्रांत में कई आतंवादी गतिविधियों देखी गई। सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज द्वारा जारी एक वार्षिक सुरक्षा रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में 2023 में 789 आतंकी हमलों और आतंकवाद विरोधी अभियानों में हिंसा से संबंधित 1,524 मौतें और 1,463 घायल हुए, जो छह साल का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed