फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China strikes aggressive tone on South China Sea & Taiwan; chides US for not honouring commitments

China: दक्षिण चीन सागर-ताइवान पर चीन के विदेश मंत्री का आक्रामक रुख, बोले- अनुचित उकसावों का तुरंत देंगे जवाब

Thu, 07 Mar 2024 08:17 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बीजिंग Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 08:17 PM IST
सार

दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के लिए अमेरिकी प्रतिबद्धताओं को लागू नहीं करने पर फटकार लगाई। साथ ही कहा कि ताइवान चीन का अभिन्न अंग है। 

विज्ञापन
China strikes aggressive tone on South China Sea & Taiwan; chides US for not honouring commitments
चीन के विदेश मंत्री वांग यी - फोटो : एएनआई

विस्तार

चीन की संसद के सत्र से इतर एक सम्मेलन में चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने गुरुवार को विवादित दक्षिण चीन सागर पर आक्रामक रूख अपनाते हुए अपने दावों की रक्षा के लिए कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के लिए अमेरिकी प्रतिबद्धताओं को लागू नहीं करने पर फटकार लगाई। 
विज्ञापन


चीन अपने अधिकारों की रक्षा करने में सक्षम- वांग यी
दक्षिण चीन सागर विवादों पर सख्ती से बात करते हुए वांग यी ने चेतावनी दी कि चीन कानून के मुताबिक अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कार्रवाई करेगा और अनुचित उकसावों का तुरंत जवाब देगा। उनकी टिप्पणियां तब आईं जब दक्षिण चीन सागर विवाद फिर से बीजिंग को परेशान करने लगा है और अमेरिका समर्थित फिलीपींस ने अपनी नौसेना के साथ चीनी तट रक्षक जहाजों का सामना करने के अपने दावों पर जोर देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दक्षिण चीन सागर को लेकर तनातनी
बता दें चीन दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से पर अपना दावा करता है। हालांकि फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान भी इस पर अपना दावा करते हैं। वांग ने चीन के दावों के बारे में कहा कि चीन के लोग पीढ़ियों से दक्षिण चीन सागर में रहते और काम करते रहे हैं। वांग ने जोर देकर कहा कि क्षेत्र के बाहर के कुछ देशों को भी सलाह देते हैं कि वे दक्षिण चीन सागर में परेशानी न फैलाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताइवान चीन का अभिन्न अंग- वांग यी
ताइवान को लेकर चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि यह हमारे देश का अभिन्न अंग है। जो भी चीन की संप्रभुता को चुनौती देगा, उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे। हम ताइवान को अपनी मातृभूमि से कभी अलग नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया के ज्यादातर देश एक चीन नीति का समर्थन करती है। 


गौरतलब है कि पिछले साल किन गैंग की बर्खास्तगी के बाद वांग यी ने विदेश मंत्री का पद संभाला था। ऐसी अटकलें थीं कि वांग का उत्तराधिकारी लियू जियानचाओ होंगे, जो वर्तमान में सीपीसी के अंतरराष्ट्रीय विभाग का नेतृत्व कर रहे चीनी राजनयिक हैं, लेकिन इसके बारे में कोई घोषणा नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed