{"_id":"6386d51b8b811a0923364670","slug":"china-space-station-three-astronauts-met-with-their-colleagues-in-space","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे चीन के तीन यात्री, पहले से मौजूद सहयोगियों से की मुलाकात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China: निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे चीन के तीन यात्री, पहले से मौजूद सहयोगियों से की मुलाकात
Wed, 30 Nov 2022 09:31 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 30 Nov 2022 09:31 AM IST
सार
छह अंतरिक्ष यात्री पांच दिनों तक अंतरिक्ष स्टेशन के काम को पूरा करेंगे, इसके बाद बचे हुए काम को नए चालक दल को सौंपकर पहले से मौजूद दल वापस पृथ्वी पर लौट आएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter@ TiangongStation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन ने अपने निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन के लिए मंगलवार को तीन अंतरिक्ष यात्रियों अंतरिक्ष यान से रवाना किया था। अब खबर है कि इस चालक दल ने स्पेस स्टेशन में पहले से मौजूद तीन अन्य अतंरिक्ष यात्रियों से मुलाकात की है। पहले से मौजूद दल ने नए अंतरिक्ष यात्रियों का स्वागत किया और एक तस्वीर भी ली।
विज्ञापन
बता दें, तीन अंतरिक्षण यात्रियों के चालक दल के साथ शेनझोउ-15 अंतरिक्ष यान को उत्तर-पश्चिम चीन में जियुक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्च किया गया था। इसमें तीन अंतरिक्ष यात्री- फी जुनलॉन्ग, डेंग किंगमिंग और झांग लू सवार थे। फी मिशन के कमांडर होंगे। यह प्रक्षेपण लॉन्ग मार्च-2एफ कैरियर रॉकेट से किया गया।
विज्ञापन
पांच दिन साथ रहने के बाद लौट आएंगे तीन यात्री
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, छह अंतरिक्ष यात्री पांच दिनों तक अंतरिक्ष स्टेशन के काम को पूरा करेंगे, इसके बाद बचे हुए काम को नए चालक दल को सौंपकर पहले से मौजूद दल वापस पृथ्वी पर लौट आएगा। यह दल अंतरिक्ष में छह महीने का समय पूरा करके पृथ्वी पर लौट रहा है।
विज्ञापन
हाल ही में पहुंचा था अंतिम लैब मॉड्यूल
बता दें कि हाल ही में चीन का अंतिम लैब मॉड्यूल ‘मेंग्शन’ उसके निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा था। यह अमेरिका के साथ बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अंतरिक्ष में अपनी मौजूदगी बनाए रखने के चीन के एक दशक से भी ज्यादा पुराने प्रयासों का हिस्सा है। मेंग्शन को दक्षिणी द्वीपीय प्रांत हैनान पर वेनचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से भेजा गया था। इसके अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने में 13 घंटे का वक्त लगने की संभावना थी। मेंग्शन या ‘सेलेस्टियन ड्रीम्स’ चीन के निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन तियांगोंग के लिए दूसरा लैब मॉड्यूल है।