फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China slams american General for criticising its military build up at Sino India border as alarming

India China Tension: चीन ने लद्दाख में अपने निर्माण की आलोचना करने वाले अमेरिकी जनरल के बयान को बताया घृणित

Fri, 10 Jun 2022 01:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 10 Jun 2022 01:58 AM IST
सार

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियांग ने कहा कि यह सीमा विवाद चीन और भारत के बीच है। दोनों पक्षों के पास वार्ता के जरिये मसले का उचित हल करने की इच्छा और क्षमता है।

विज्ञापन
China slams american General for criticising its military build up at Sino India border as alarming
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

चीन ने भारत-चीन सीमा पर अपने बुनियादी ढांचे के निर्माण की शीर्ष अमेरिकी जनरल की आलोचनात्मक टिप्पणी को घृणित कृत्य करार दिया। साथ ही कुछ अमेरिकी अधिकारियों की आलोचनाओं को ‘आग में घी’ डालने की कोशिश बताया। साथ ही कहा कि बीजिंग और नई दिल्ली के पास वार्ता के जरिये अपने मतभेदों को सही ढंग से हल करने की इच्छा और क्षमता है। 

विज्ञापन


भारत दौरे पर आए अमेरिकी सेना के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के जनरल चार्ल्स ए फ्लिन ने लद्दाख में चीन की निर्माण गतिविधियों को खतरे की घंटी बताया था। उन्होंने कहा था कि चीन का यह रवैया पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को नुकसान पहुंचाने वाला है। 
विज्ञापन


साथ ही कहा था कि पश्चिमी थिएटर कमांड में चीन की ओर से कराया जा रहा निर्माण और अन्य गतिविधियां आंखें खोलने वाली हैं। चीन भारत से लगी सीमाओं पर निर्माण करवा रहा है, लगातार सीमा से सटे इलाकों में सड़कें बनवा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके बयान पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियांग ने कहा कि यह सीमा विवाद चीन और भारत के बीच है। दोनों पक्षों के पास वार्ता के जरिये मसले का उचित हल करने की इच्छा और क्षमता है। उन्होंने कहा कि कुछ अमेरिकी अधिकारी विवाद को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। यह घृणित कृत्य है। हमें उम्मीद है कि वे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता में और अधिक योगदान देंगे। 


साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में हालात ‘स्थिर’ हैं। इस इलाके में दोनों देशों की सेनाएं पिछले करीब दो सालों से आमने सामने हैं। झाओ ने कहा कि लद्दाख में हालात पूरी तरह से स्थिर हो रहे हैं और इस इलाके में दोनों देशों की सेनाएं ज्यादातर इलाकों से पीछे हटने पर सहमत हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed