COVID-19 in China: दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार पर लगा कोरोना का ग्रहण, गुरुवार तक किया गया बंद
चीन के हुआकियांगबेई में स्थित दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार के व्यापारियों को एक आधिकारिक नोटिस मिला है। इसमें कहा गया है कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए बाजार गुरुवार तक बंद रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के कई देशों में अभी भी कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। वहीं चीन में भी हालात बदतर हैं। चीन के कई शहरों में कोरोना के मामलों की संख्या में अचानक तेजी आ गई है। देश में कोरोना के मामलों में तेजी को देखते हुए चीन सरकार ने अपनी सख्त नीतियों को फिर से लागू करना शुरू कर दिया है। इसी बीच, चीन के प्रौद्योगिकी केंद्र शेन्झेन ने सोमवार को दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स थोक बाजार को बंद करने का आदेश दिया है। वहीं, चीन की जीरो-कोविड नीति को लेकर कहा जा रहा है कि इससे व्यापार में व्यवधान आ रहा है।
दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार पर कोरोना की मार
चीन के हुआकियांगबेई में स्थित दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार के व्यापारियों को एक आधिकारिक नोटिस मिला है। इसमें कहा गया है कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए बाजार गुरुवार तक बंद रहेगा। सुपरमार्केट, रेस्तरां और फार्मेसियों जैसे आवश्यक व्यवसायों को छोड़कर, प्रभावित क्षेत्रों की सभी दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही 24 मेट्रो स्टेशन पर भी सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है। दरअसल, इलेक्ट्रानिक्स मार्केट वाले इलाके में नौ लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए थे। जिसके बाद ये कदम उठाए गए हैं। चीनी मीडिया ने बताया कि इस दौरान यहां काम करने वाले लोगों को वर्क फ्रॉम होम दिया गया है। इसके साथ ही सभी को हर दिन न्यूक्लिक एसिड टेस्ट करने के लिए कहा गया है।
हांगकांग में कोरोना मामलों में आई तेजी
हांगकांग में अचानक कोरोना मामलों में तेजी आ गई है। ये शेन्झेन के करीब है। हांगकांग में सोमवार को 8,488 नए मामले दर्ज किए गए हैं। सरकारी महामारी सलाहकार ने सोमवार को चेतावनी दी कि मामले अगले महीने तक एक दिन में 20,000 तक पहुंच सकते हैं। हांगकांग में अब तक 1,522,460 मामले और 9,668 मौतें दर्ज की गई हैं।
हेनान प्रांत में भी लगाया गया था लॉकडाउन
हाल ही में दक्षिणी चीन के हेनान प्रांत में कोविड-19 के 259 नए मामले सामने आने के बाद लॉकडाउन लगा दिया गया था। जिसके बाद वहां करीब 80,000 पर्यटक फंस गए हैं। उधर, प्रांतीय राजधानी में स्कूल की छुट्टियों के दौरान कोरोना संक्रमण बढ़ने पर सोमवार को निवासियों का 13 घंटों तक घरों से निकलना रोक दिया गया है। हैकोउ शहर में सुबह सात से रात आठ बजे तक अस्थायी लॉकडाउन और सानया शहर में बेमुद्दत लॉकडाउन लगा है।