फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China should stop activities in the South China Sea US Secretary of State warns dragon

ASEAN: दक्षिण चीन सागर में अस्थिर करने वाली हरकतों पर लगाम लगाए चीन; अमेरिकी विदेश मंत्री की ड्रैगन को चेतावनी

Sun, 28 Jul 2024 08:48 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वियांग चान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वियांग चान Published by: बशु जैन Updated Sun, 28 Jul 2024 08:48 AM IST
सार

बैठक में ब्लिंकन ने चीन की ओर से रूस को रक्षा औद्योगिक आधार के लिए दिए जा रहे समर्थन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अगर चीन समर्थन समाप्त नहीं करता है, तो अमेरिका को कड़े कदम उठाने होंगे। वहीं चीनी विदेशी मंत्री वांग ने कहा कि अमेरिका की धारणा चीन के बारे में गलत है। उन्होंने तर्कसंगत और व्यावहारिक चीन नीति पर गौर करने के लिए कहा।

विज्ञापन
China should stop activities in the South China Sea US Secretary of State warns dragon
लाओस में चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात करते अमेरिकी राष्ट्रपति एंटनी ब्लिंकन। - फोटो : ANI

विस्तार

लाओस में चल रही आसियान देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। इस दौरान ब्लिंकन ने दक्षिण चीन सागर में चीन की ओर की जा रहीं अस्थिर करने वाले हरकतों लगाम लगाने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने रूस के रक्षा औद्योगिक आधार को दिए जा रहे समर्थन को समाप्त करने के लिए भी चीन को चेताया।

विज्ञापन


लाओस में आसियान देशों की बैठक से अलग अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दोनों देशों के बीच बातचीत को खुला रखने के लिए कहा। अमेरिका में चल रहे राष्ट्रपति चुनाव के बीच ब्लिंकन का दौरा नए व्हाइट प्रशासन के साथ दुनिया कैसे पेश आएगी, इस मामले में अहम माना जा रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


सचिव ने कहा कि अमेरिका सभी सहयोगी देशों के साथ मिलकर स्वतंत्र दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगा। बैठक में ब्लिंकन ने चीन की ओर से रूस को रक्षा औद्योगिक आधार के लिए दिए जा रहे समर्थन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अगर चीन समर्थन समाप्त नहीं करता है, तो अमेरिका को कड़े कदम उठाने होंगे। वहीं चीनी विदेशी मंत्री वांग ने कहा कि अमेरिका की धारणा चीन के बारे में गलत है। उन्होंने तर्कसंगत और व्यावहारिक चीन नीति पर गौर करने के लिए कहा। इस दौरान दोनों देशों के बीच बातचीत जारी रखने का फैसला हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका और चीन के बीच बढ़ रहा तनाव
अमेरिका और चीन के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है। हालांकि बाइडन प्रशासन इस तनाव को कम करने पर जोर दे रहा है। हाल ही में यूक्रेन-रूस आक्रमण में चीन की ओर से रूस का समर्थन और दक्षिण चीन सागर में हो रही कार्रवाई के दौरान ताइवान को दी जा रहीं धमकियों ने चीन और अमेरिका के संबंध खराब कर दिए हैं। इसी सप्ताह उत्तरी अमेरिकी एयरो स्पेस डिफेंस कमांड ने अलास्का के पास उड़ान भर हे दो रूसी और दो चीनी बम वर्षकों को रोका था। अमेरिका और यूरोपीय संघ ने चीन पर आरोप लगाया कि रूस के रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने और रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के बीच चीन ने हथियारों की आपूर्ति की। हालांकि चीन ने इससे इन्कार किया। साथ ही खुद को एक शांति मध्यस्थ के तौर पर स्थापित करने की कोशिश की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed