फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Shenzhou-18 Launch Updates Three members sent to Tiangong space station news in Hindi

Shenzhou-18: अंतरिक्ष में महत्वाकांक्षी चीनी छलांग, अंतरिक्ष स्टेशन टियांगोंग भेजे गए तीन यात्री; जानिए अपडेट

Thu, 25 Apr 2024 07:02 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 25 Apr 2024 07:02 PM IST
सार

चीन ने अपनी महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष परियोजना के तहत शेनझोउ-18 (Shenzhou-18) लॉन्च किया है। इस परियोजना के तहत चीन के तीन अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस स्टेशन टियांगोंग भेजा गया है। खबर के मुताबिक चीन 2030 तक इंसान को चांद पर भेजना चाहता है।

विज्ञापन
China Shenzhou-18 Launch Updates Three members sent to Tiangong space station news in Hindi
अंतरिक्ष यात्रा की शुरुआत से पहले तीनों यात्री और विमान शेनझोउ-18 (वीडियो ग्रैब) - फोटो : यू-ट्यूब वीडियो @AssociatedPress

विस्तार

चीन की महत्वाकांक्षी परियोजना शेनझोउ-18 के तहत तीन सदस्यीय चालक दल को अंतरिक्ष में भेजा गया है। इस परियोजना के तहत यात्रियों को निचली-पृथ्वी की कक्षा में भेजा गया है। बता दें कि चीन 2030 तक अंतरिक्ष यात्रियों को चांद की सहत पर भेजना चाहता है। गुरुवार तो तीनों यात्रियों को जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से अंतरिक्ष में भेजा गया। चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी (सीएमएसए) ने जिन तीन लोगों को अंतरिक्ष में भेजा है, उनमें एक का नाम 43 वर्षीय कमांडर ये गुआंगफू है। गुआंगफू एक अनुभवी अंतरिक्ष यात्री हैं, जो 2021 के शेनझोउ-13 मिशन का हिस्सा रह चुके हैं। उनके साथ 34 वर्षीय ली कांग और 36 वर्षीय ली गुआंगसु पहली बार अंतरिक्ष की यात्रा पर भेजे गए हैं।
विज्ञापन


तीन सदस्यीय चालक दल वाला अंतरिक्ष यान देश के उत्तर-पश्चिम में गोबी रेगिस्तान के किनारे से लॉन्च किया गया। जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से रात करीब 8:59 बजे (1259 GMT) लॉन्च हुआ। चीनी परियोजना से जुड़ी खबरों के मुताबिक तीनों अंतरिक्ष यात्रियों के टियांगोंग स्पेस स्टेशन पहुंचने के बाद शेनझोउ-17 टीम को राहत मिलेगी। शेनझोउ-17 टीम पिछले अक्तूबर से ही चीन के तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन का संचालन कर रही है।
विज्ञापन


तीन सदस्यीय दल अंतरिक्ष स्टेशन पर लगभग छह महीने बिताएगा। सीएमएसए के उप निदेशक लिन ज़िकियांग के अनुसार, चीनी अंतरिक्ष यात्रियों का दल वैज्ञानिक परीक्षण करेगा। अंतरिक्ष स्टेशन पर अंतरिक्ष मलबे का संरक्षण उपकरण स्थापित कर, पेलोड प्रयोग करेगा। लिन ने यह भी कहा कि चीन विदेशी अंतरिक्ष यात्रियों और अंतरिक्ष पर्यटकों को अपने अंतरिक्ष स्टेशन तक ले जाने की दिशा में काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर किए जाने के बाद चीन ने अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाया। इसका मुख्य कारण कार्यक्रम में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी - चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सैन्य शाखा की भागीदारी को लेकर अमेरिका की चिंताएं थीं। चीन ने 2003 में अपना पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन चलाया। ऐसा करने पर चीन सोवियत संघ और अमेरिका के बाद अपने संसाधनों का उपयोग करके किसी व्यक्ति को अंतरिक्ष में भेजने वाला तीसरा देश बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed