फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China sent 'Long March-5B' carrier rocket into space which will help in building the space station

चीन ने 'लॉन्ग मार्च-5बी' रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजा, बनाएगा स्पेस स्टेशन

Tue, 05 May 2020 05:29 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 05 May 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
China sent 'Long March-5B' carrier rocket into space which will help in building the space station
Long March-5B rocket - फोटो : Tu Haichao

चीन के नए बड़े मालवाहक रॉकेट 'लॉन्ग मार्च- 5बी' ने मंगलवार को अपनी पहली उड़ान भरी। देश की नई पीढ़ी के मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का परीक्षण संस्करण और कार्गो रिटर्न कैप्सूल को अंतरिक्ष में परीक्षण के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


दक्षिणी चीन के द्वीप प्रांत हैनान के तट पर वेनचांग स्पेस लॉन्च सेंटर से सुबह 6 बजे 'लॉन्ग मार्च- 5बी' को अंतरिक्ष में भेजा गया। (बीजिंग टाइम), जो सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली सिन्हुआ की समाचार एजेंसी है, उसने  चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी (सीएमएसए) का हवाला देते हुए बताया।
विज्ञापन


लगभग 488 सेकंड बाद, बिना क्रू के प्रायोगिक मानवयुक्त अंतरिक्ष यान, कार्गो रिटर्न कैप्सूल के परीक्षण संस्करण के साथ, रॉकेट के साथ अलग हो गया और योजनाबद्ध तरीके से कक्षा में प्रवेश कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएसए ने कहा, "इस सफल उड़ान से चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के तीसरे चरण की शुरुआत हो गई है, जिसे एक अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण करना है।" 

आगे बताया गया, "यह विशेष रूप से चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए बनाया गया है, लांग मार्च- 5बी का इस्तेमाल मुख्य रूप से अंतरिक्ष स्टेशन के मॉड्यूल को लॉन्च करने के लिए किया जाएगा।


लांग मार्च -7 के कमांडर-इन-चीफ वांग जिओजुन ने बताया, "लॉन्ग मार्च -5 के लॉन्च के बाद, चीन अब 20 टन के रॉकेट की एक श्रृंखला लॉन्च करेगा, जिसमें लॉन्ग मार्च-5, 6 और 7 शामिल हैं।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed