{"_id":"60cadba28ebc3e2da202143a","slug":"china-seeking-to-control-bodies-like-who-interpol-uk-parliament-panel","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश रिपोर्ट में दावा: डब्ल्यूएचओ और इंटरपोल पर नियंत्रण की साजिश रच रहा चालबाज चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटिश रिपोर्ट में दावा: डब्ल्यूएचओ और इंटरपोल पर नियंत्रण की साजिश रच रहा चालबाज चीन
Thu, 17 Jun 2021 10:50 AM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:50 AM IST
सार
चीन अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और इंटरपोल जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को अपने कंट्रोल में करने की कोशिश में लगा हुआ है। यह दावा हाल ही ब्रिटेन के एक संसदीय पैनल ने किया।
विज्ञापन
Chinese President Xi Jinping
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विस्तारवादी नीति अपनाने और दुनिया पर अपनी धाक जमाने की कोशिश करने वाला चीन अब नई साजिश रच रहा है। चीन अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और इंटरपोल जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को अपने कंट्रोल में करने की कोशिश में लगा हुआ है। यह दावा हाल ही ब्रिटेन के एक संसदीय पैनल ने किया।
विज्ञापन
ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स की विदेश मामलों की समिति की गुरुवार एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। इस रिपोर्ट को विदेश नीति पर काम करने वाले 11 सांसदों ने तैयार किया है। इस रिपोर्ट में चीन और रूस को लेकर चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
रिपोर्ट में सांसदों ने चेतावनी दी है कि कि चीन द्वितीय विश्व युद्ध के मद्देनजर स्थापित डब्ल्यूएचओ और इंटरपोल जैसे बहुपक्षीय संगठनों की कमजोरियों पर वार कर रहा है, जिससे उनके ऊपर अपना कंट्रोल कर सके। अगर समय रहते दुनिया भर में कोरोना वायरस फैलाकर तबाही मचाने वाले चीन को जवाब नहीं दिया गया, तो आने वाले वक्त में लोकतांत्रिक देशों के लिए बड़ा खतरा बन जाएगा।
विज्ञापन
रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि चीन विस्तारवादी रवैया अपनाते हुए बेहद आक्रमक रुख अपना रहा है। तरह-तरह के हथकंडे अपना कर अंतरराष्ट्रीय संगठनों व गरीब देशों को मजबूर कर रहा है। उन पर अपना नियंत्रण करने की साजिश में लगा है। इतना ही नहीं वह विश्व स्वास्थ्य संगठन और इंटरपोल पर यही हथकंडा अपना रहा है।