{"_id":"5d6883588ebc3e93cf6559b5","slug":"china-s-plan-for-massive-military-parade-to-celebrate-its-70th-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन आयोजित करेगा अपनी सबसे बड़ी सैन्य परेड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन आयोजित करेगा अपनी सबसे बड़ी सैन्य परेड
Fri, 30 Aug 2019 07:30 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 30 Aug 2019 07:30 AM IST
विज्ञापन
चीन साम्यवादी शासन के 70 वर्ष पूरे होने पर विशाल सैन्य परेड का आयोजन करेगा। उसने गुरुवार को इसकी घोषणा की। एक अक्तूबर को होने जा रही इस परेड में वह पहली बार अपनी अत्याधुनिक आयुध क्षमता का प्रदर्शन करेगा।
यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका-चीन की कारोबारी जंग में विश्व घिरता जा रहा है। बीजिंग और वॉशिंगटन के बीच दक्षिण-पूर्वी एशिया में प्रभाव बढ़ाने का संघर्ष चल रहा है।
1997 में इंग्लैंड द्वारा चीन को सौंपे जाने के बाद से अर्ध स्वायत्त हांगकांग में भी लोकतंत्र बहाली और चीनी हस्तक्षेप रोकने के लिए सबसे बड़ा आंदोलन जारी है। चीनी सेना के अधिकारी जनरल काई झिजुन के अनुसार परेड में नागरिकों की भी भागीदारी रहेगी। इस आयोजन का मकसद किसी देश या घटना को प्रभावित करना नहीं है।