फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China’s ex-defence minister Li Shangfu charged with graft expelled from Communist Party

China: चीन के पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार के आरोप में कम्युनिस्ट पार्टी से निकाले गए

Thu, 27 Jun 2024 07:57 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 27 Jun 2024 07:57 PM IST
सार

चीन के पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू को कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शांगफू पिछले वर्ष लापता हो गए थे और इसके बाद अक्तूबर 2023 में उन्हें पद से हटा दिया गया था।

विज्ञापन
China’s ex-defence minister Li Shangfu charged with graft expelled from Communist Party
चीन के पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू - फोटो : ANI

विस्तार

चीन के पूर्व रक्षा मंत्री रहे ली शांगफू पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। तमाम आरोपों के बाद शांगफू को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व वाली कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) ने गुरुवार को अनुशासन का उल्लंघन करने और कानून तोड़ने के मामले में शांगफू के खिलाफ यह फैसला लिया।

विज्ञापन


ली शांगफू पर क्या हैं आरोप?
बताया गया है कि शांगफू ने गंभीर रूप से कानून का उल्लंघन किया और अपने पद का फायदा उठाया। आरोप है कि अपना हित साधने और दूसरे संस्थानों को फायदा पहुंचाने के लिए उन्होंने बड़ी मात्रा में रिश्वत ली। जांच में यह भी पाया गया है कि शांगफू ने खुद को और दूसरों को लाभ पहुंचाने के लिए कानूनों का उल्लंघन किया।

विज्ञापन

अक्तूबर 2023 में पद से हटाए गए थे शांगफू
ली शांगफू को शी जिनपिंग ने चीन का रक्षा मंत्री नियुक्त किया था। शागफू, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सबसे महत्वपूर्ण कहे जाने वाले मिसाइल बल के प्रमुख रहे थे। हालांकि, वे पिछले वर्ष लापता हो गए थे। इसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे थे कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता की जांच की जा रही है। सीएमसी की अनुशासनात्मक समिति ने  31 अगस्त 2023 को शांगफू  के खिलाफ जांच शुरू की और इसके बाद अक्तूबर 2023 में उन्हें पद से हटा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों पर कर चुके हैं काम 
ली शांगफू इससे पहले पहले सीपीसी के शीर्ष पद स्टेट काउंसलर की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। इसके अलावा वे केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के सदस्य के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। सीएमसी को राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अध्यक्षता वाली पीएलए की एक उच्च कमान कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed