फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China's dictatorship, Australian TV anchor Cheng Lei detained in Beijing

चीन की तानाशाही, ऑस्ट्रेलियाई टीवी एंकर चेंग लेई को बीजिंग में किया गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2020 08:06 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 31 Aug 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
China's dictatorship, Australian TV anchor Cheng Lei detained in Beijing
चेंग लेई - फोटो : Twitter@ChengLeiCGTN

कोरोना काल में शुरू हुआ चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच का तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच रिश्ते कोरोनो वायरस पर कूटनीतिक खींचतान, हांगकांग में बीजिंग की तनातनी, झिंजियांग में उइगर के दमन और दक्षिण चीन सागर में घुसपैठ के बाद और खराब हुए हैं। यही कारण है कि चीन लगातार अपनी नापाक हरकतों से ऑस्ट्रेलिया को उकसाने की कोशिश कर रहा है। अब चीन के अंग्रेजी समाचार चैनल सीजीटीएन (चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क) के लिए काम करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टेलीविजन एंकर चेंग लेई को बीजिंग में नजरबंद किया गया है। इस संबंध में चीनी अधिकारियों ने ऑस्ट्रेलियाई विदेश विभाग को सूचित किया कि चेंग को 14 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


विज्ञापन


चीनी मूल की पत्रकार, जिन्होंने क्वींसलैंड विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने मेलबर्न में कैडबरी श्वेप्स और एक्सॉनमोबिल के साथ पांच साल तक काम किया और 2003 में बीजिंग लौटने से पहले एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेंग लेई एक हाई-प्रोफाइल एंकर हैं जो नौ वर्षों तक सीएनबीसी के लिए चीन की संवाददाता रहीं। इसके बाद 2013 से वह चीनी राज्य मीडिया नेटवर्क CGTN-News, चाइना सेंट्रल टेलीविजन के अंग्रेजी भाषा चैनल के लिए एक बिजनेस रिपोर्टर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed