फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China's 2nd aircraft carrier to undergo comprehensive' tests amid reports of delay over its operational readiness

सवाल: चीन का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत शेडोंग नहीं दिखा पाया दम, अब नए सिरे से होगा और नवीनीकरण

Mon, 25 Apr 2022 08:42 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Amit Mandal Updated Mon, 25 Apr 2022 08:42 PM IST
सार

शेडोंग के मरम्मत से गुजरने की रिपोर्ट के बाद शंघाई में कोविड-19 मामलों के मौजूदा उछाल के कारण चीन के तीसरे विमानवाहक पोत के लॉन्च में देरी की रिपोर्ट आई है।

विज्ञापन
China's 2nd aircraft carrier to undergo comprehensive' tests amid reports of delay over its operational readiness
हिंद महासागर में चीनी युद्धपोत - फोटो : PTI

विस्तार

चीन का स्वदेश निर्मित दूसरा विमानवाहक पोत शेडोंग सेवा में आने के दो साल बाद भी अपनी परिचालन कुशलता हासिल करने में देरी की अटकलों के बीच अपने पहले रखरखाव और व्यापक परीक्षण से गुजरने जा रहा है। चीन के दूसरे विमानवाहक और पहले घरेलू रूप से विकसित पोत शेडोंग का पहला रखरखाव और नवीनीकरण शुरू हो गया है, जिससे इसकी कार्यक्षमता बढ़ने की उम्मीद है। चीन सरकार द्वारा संचालित ग्लोबल टाइम्स ने सोमवार को यह जानकारी दी। अखबार ने एक विशेषज्ञ के हवाले से कहा कि कैरियर के लिए एक व्यापक परीक्षण किया जा सकता है और उन हिस्सों को अपग्रेड और ओवरहॉल किया जा सकता है जिनमें दिक्कतें हैं।  

विज्ञापन


कोविड-19 मामलों में उछाल से पड़ा असर 
शेडोंग के मरम्मत से गुजरने की रिपोर्ट के बाद शंघाई में कोविड-19 मामलों के मौजूदा उछाल के कारण चीन के तीसरे विमानवाहक पोत के लॉन्च में देरी की रिपोर्ट आई है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) से व्यापक रूप से 23 अप्रैल को अपनी 73वीं वर्षगांठ के आसपास विमानवाहक पोत को लॉन्च करने की उम्मीद जताई थी। चाइना मॉर्निंग पोस्ट अखबार ने हाल ही में रिपोर्ट दी थी कि योजना को देरी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि शंघाई में बड़े पैमाने पर महामारी के कारण कुछ आवश्यक कलपुर्जों के परिवहन में देरी हुई। 2017 से शंघाई के चांगक्सिंग द्वीप पर जियांगन शिपयार्ड में टाइप 003 एयरक्राफ्ट कैरियर का निर्माण चल रहा है और इस साल की शुरुआत में लॉन्च के लिए तैयार होने की उम्मीद थी।
विज्ञापन


चीन का पहला विमानवाहक पोत लियाओनिंग सोवियत युग के जहाज का एक पुराना रूप है जिसे 2012 में कमीशन किया गया था। यह अब तक का एकमात्र चीनी विमानवाहक पोत है जिसमें प्रारंभिक परिचालन क्षमता या युद्ध की तैयारी का बुनियादी स्तर है। चीन ने 2019 में अपना पहला स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत शेडोंग लॉन्च किया था। हालांकि, इसका कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है कि शेडोंग युद्ध तैयारी चरण तक क्यों नहीं पहुंचा है। इससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि पहले घरेलू स्तर पर निर्मित विमानवाहक को परिचालन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आधुनिक ब्लू-वाटर नेवी बन जाएगी पीएलएएन 
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि ओवरहॉल प्रक्रियाओं में नई गैर-स्किड कोटिंग की पेंटिंग के साथ-साथ कुछ उप-प्रणालियों के लिए मरम्मत और नवीनीकरण शामिल हो सकता है। इससे यह कुछ महीनों में पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो जाएगा। पिछले महीने शेडोंग बिना विमान के दक्षिण से उत्तर की ओर ताइवान जलडमरूमध्य के माध्यम से रवाना हुआ था, लेकिन बाद की रिपोर्ट में कहा गया था कि यह रखरखाव के लिए अपने घरेलू पोर्ट सान्या से डालियान शिपयार्ड के रास्ते में था। आधिकारिक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की योजना 2030 तक कम से कम चार एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप बनाने की है, जो अमेरिका के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आधुनिक ब्लू-वाटर नेवी बन जाएगी। शनिवार को पीएलए नौसेना ने आधा दर्जन शक्तिशाली युद्धपोतों और दो प्रकार के उन्नत पोत आधारित हेलीकॉप्टरों को कमीशन देने की घोषणा करके अपनी 73 वीं वर्षगांठ मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed