फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China relies on economic pressures information manipulation to expand influence Report america

पहले कर्ज, फिर सूचनाओं में हेरफेर, उसके बाद कब्जा...चीन इस नीति पर कर रहा काम : रिपोर्ट

Sat, 20 Feb 2021 08:37 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 20 Feb 2021 08:37 AM IST
विज्ञापन
China relies on economic pressures information manipulation to expand influence Report america
चीन का झंडा - फोटो : Social media

चीन की सरकार दुनिया भर में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए पहले कमजोर देशों को कर्ज मुहैया कराती है, फिर उनसे जुड़ी सूचनाओं में हेरफेर करती है और बाद में उन पर कब्जा करने की नीति अपनाती है। हाल ही में एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ कमजोर लोकतंत्र वाले देशों ने चीन की इस रणनीति के सामने अपने घुटने टेक दिए हैं जबकि ताइवान समेत कुछ देश आक्रमकता से जवाब दे रहे हैं। 

विज्ञापन


इंटरनेशनल रिपब्लिकन इंस्टीट्यूट (आईआरआई) ने चीन के प्रभाव, चीन की रणनीति और अन्य देशों के साथ उसके व्यवहार पर विश्लेषण करते हुए 'ए वर्ल्ड सेफ फॉर द पार्टी: चाइना ऑथोरिटियन इन्फ्लुएंस एंड द डेमोक्रेटिक रिस्पांस' शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी (सीसीपी) ने दुनिया भर में कमजोर देशों का हितैषी बनकर खुद फायदा उठाया है। 
विज्ञापन


 चीन अपनाता है यह रणनीति 
चीन का कहना है कि कर्ज लेकर गरीब देश विकास कर सकेंगे। जबकि इसके इतर उसकी रणनीति एकदम विपरीत होती है। दरअसल, गरीब देश इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर चीन से पैसे लेते हैं, लेकिन जब ये देश समय पर उधार नहीं चुका पाते हैं, तब चीन उन पर दबाव बनाकर उनके किसी बंदरगाह को लीज पर ले लेता है। या फिर उनकी आंतरिक राजनीति में दखल देने लगता है ताकि उसका फायदा उठाया जा सके। चीन यह रणनीति पड़ोसी देश पाकिस्तान समेत ज्यादातर गरीब देशों के साथ अपनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में चीन के प्रभाव को लेकर किए गए विश्लेषण में नेपाल, जॉर्जिया, ग्रीस और मोंटेनेग्रो को भी शामिल किया गया है। वहीं इसमें केन्या और पनामा पर गहन विश्लेषण किया गया है।

बता दें कि अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी के कई शीर्ष सांसदों ने चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने और अमेरिका की महत्वपूर्ण अवसंरचना की रक्षा को लेकर एक दर्जन से अधिक विधेयक कांग्रेस में पेश किए हैं। अमेरिका और चीन के बीच अनेक मुद्दों पर मतभेद हैं। अमेरिका के नेता समय-समय पर चीन के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंता जताते रहे हैं। विधायक गुरुवार को पेश किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed