फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china rejects trump allegations on iranian ship in hormuz strait

पश्चिम एशिया संघर्ष: ट्रंप के उपहार वाले दावे पर चीन का पलटवार, कहा- बिना सबूत आरोप स्वीकार नहीं

Fri, 24 Apr 2026 09:07 PM IST
राकेश कुमार आईएएनएस, बीजिंग
आईएएनएस, बीजिंग Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 24 Apr 2026 09:07 PM IST
सार

पिछले दिनों अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज में एक ईरानी जहाज को रोका। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे चीनी उपहार बताया। अब चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति को चेतावनी दे दी है। चीन ने साफ-साफ कहा कि बिना सबूत आरोप स्वीकार नहीं है। खबर में जानिए, क्या है पूरा मामला...
 

विज्ञापन
china rejects trump allegations on iranian ship in hormuz strait
अमेरिका-चीन वार्ता से पहले उपजा नया विवाद - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका और चीन के बीच कूटनीतिक तकरार एक बार फिर चरम पर है। ताजा विवाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक दावे से शुरू हुआ है। दरअसल, अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज के पास एक ईरानी जहाज को रोका। दावा किया गया कि इसमें चीन की संलिप्तता हो सकती है। चीन ने इन आरोपों को न केवल सिरे से खारिज कर दिया है, बल्कि अमेरिका को बिना साक्ष्यों के बयानबाजी न करने की सख्त हिदायत भी दी है।
विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा, 'चीन ऐसे किसी भी आरोप या अटकलबाजी को स्वीकार नहीं करता है जिसका कोई तथ्यात्मक आधार न हो। अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत देशों के बीच होने वाले सामान्य व्यापारिक संबंधों को इस तरह बाधित करना या उन्हें निशाना बनाना उचित नहीं है।'
विज्ञापन


ट्रंप के 'उपहार' वाले बयान से भड़का विवाद
इस पूरे विवाद की जड़ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वह इंटरव्यू है, जो उन्होंने पिछले मंगलवार को दिया था। ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिकी सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध ईरानी जहाज को बीच रास्ते में ही रोका है। उन्होंने कहा, 'यह शायद चीन की ओर से ईरान को भेजा गया कोई 'उपहार' हो सकता है।' इतना ही नहीं, ट्रंप ने यह भी कहा था कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध काफी बेहतर हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा था कि हमारे बीच एक साझा समझ बनी हुई है, लेकिन इस घटना ने मुझे थोड़ा हैरान किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West Asia Crisis: ईरान की हिरासत में मौजूद भारतीय नाविक महफूज, जंग के बीच सुरक्षित क्षेत्र में भेजा गया जहाज


निक्की हेली ने लगाए गंभीर आरोप
ट्रंप के सुर में सुर मिलाते हुए साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली ने भी इस मामले को हवा दी। 21 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में उन्होंने सनसनीखेज दावा किया। हेली के मुताबिक, होर्मुज में जिस जहाज को पकड़ा गया है, वह सीधे चीन से ईरान जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि जहाज के भीतर मिसाइल निर्माण में इस्तेमाल होने वाली घातक रासायनिक सामग्री छिपाई गई थी। 

गौरतलब है कि होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। फारस की खाड़ी और अरब सागर को जोड़ने वाले इस संकरे रास्ते से दुनिया के कुल तेल व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है। पश्चिम एशिया में जारी मौजूदा तनाव के बीच इस मार्ग पर कोई भी सैन्य गतिविधि वैश्विक बाजार में खलबली मचा सकती है। फिलहाल, चीन और अमेरिका के बीच का यह वाकयुद्ध एक नया मोड़ ले चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed