{"_id":"60d382161ccc25099f0ce9b2","slug":"china-president-xi-jinping-talks-to-chinese-astronauts-in-space-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन: शी ने अंतरिक्ष यात्रियों से की बात कहा- यह मिशन ‘मील का पत्थर’","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन: शी ने अंतरिक्ष यात्रियों से की बात कहा- यह मिशन ‘मील का पत्थर’
Thu, 24 Jun 2021 12:18 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:18 AM IST
सार
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तीनों यात्रियों को सलामी दी साथ ही बोले कि आपका जीवन चीनी लोगों के दिल में रहेगा
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में तैनात तीन यात्रियों से बुधवार को बात की और कहा कि यह परियोजना देश के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अन्वेषण कार्यक्रम में ‘मील का पत्थर’ है।
विज्ञापन
चीन के तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर पिछले बृहस्पतिवार को गोबी मरुस्थल से रवाना होने के कुछ ही घंटों बाद एक चीनी अंतरिक्ष यान देश के निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन पर सफलतापूर्वक पहुंच गया।
विज्ञापन
चीन में इस घटनाक्रम को अंतरिक्ष शक्ति बनने की महत्वाकांक्षी कोशिश में एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी (सीएमएसए) के मुताबिक, शेनोझाउ-12 अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष स्टेशन के कोर मॉड्यूल तियान्हे से अब जुड़ चुका है।
विज्ञापन
शी जिनपिंग ने ‘बीजिंग एयरोस्पेस कंट्रोल सेंटर’ से अंतरिक्ष यात्रियों नी हैशेंग, लियू बोमिंग और टैंग होंगबो से बात की। इसका सरकारी टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया गया।
शी ने कहा, आप अंतरिक्ष में तीन माह रहेंगे, जबकि अंतरिक्ष में आपका काम और आपका जीवन चीनी लोगों के दिल में रहेगा। जिनपिंग ने तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने सलामी दी और उन्हें मिल रहे समर्थन के लिए देश को धन्यवाद दिया। तीनों अंतरिक्ष यात्री सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के सदस्य हैं।