फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China posted nuclear bomber and cruise missile at Doklam airbase India and China still talk on lac

LAC पर तनाव के बावजूद चीन ने दोकलम के पास तैनात किए परमाणु बॉम्बर और क्रूज मिसाइल

Fri, 25 Sep 2020 08:42 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 25 Sep 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
China posted nuclear bomber and cruise missile at Doklam airbase India and China still talk on lac
चीन की क्रूज मिसाइल - फोटो : social media

पिछले कई महीनों से पूर्वी लद्दाख पर तनाव चल रहा है, इसे खत्म करने के लिए दोनों देशों की तरफ से सैन्य और राजनैतिक स्तर पर बातचीत भी चल रही है। लेकिन इसके बाद भी चीन अपनी धोखा देने वाली चालों से बाज नहीं आ रहा है। अब चीन पूर्वा भारत में तनाव का नया मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन



चीन ने भूटान से लगे दोकलम के पास अपने एच-6 परमामू बॉम्बर और क्रूज मिसाइल को तैनात किया है। चीन अपने गोलमुड एयरबेस पर इन दोनों विनाशकारी हथियारों को तैनात कर रहा है और ये एयरबेस भारत की सीमा से मात्र 1,150 किमी की दूरी पर है। इससे पहले अक्साई चीन के काशगर एयरबेस पर चीन इस बॉम्बर की तैनाती कर चुका है।
विज्ञापन


इस परमाणु बॉम्बर की तस्वीर ओपन सोर्स इंटेलिजेंस एनालिस्ट डेट्रेस्फा की ओर से जारी की गई है। तस्वीरों में बॉम्बर के साथ केडी-63 लैंड अटैक क्रूज मिसाइल भी नजर आ रही है। इधर एलएसी पर कोर कमांडर की ओर से वहां पहले जैसी स्थिति बनाए रखने के लिए बैठकें की जा रही हैं लेकिन भारत इस बार चीन को लेकर काफी सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने साफ कर दिया गया है जब तक चीन के पीछे हटने की खबर सामने नहीं आती तब भारत की सेना पैंगोंग की ऊंची पहाड़ियों पर तैनात रहेगी। चीन के साथ सैन्य कमांडर स्तर की बातचीत के दो दिन बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि टकराव वाले बिंदुओं से सेना हटाने के लिए लगातार बातचीत की जा रही है। 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह प्रक्रिया लंबी और जटिल है। दोनों पक्षों को पारस्परिक बातचीत करते रहना होगा और जमीनी स्थिरता को भी बनाए रखना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed