फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China parries question on Modi-Xi meeting on margins of BRICS summit in Russia

India-China Relations: ब्रिक्स सम्मेलन से इतर PM मोदी-राष्ट्रपति शी की होगी मुलाकात? चीन ने दी ये प्रतिक्रिया

Mon, 21 Oct 2024 06:24 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 21 Oct 2024 06:24 PM IST
सार

India-China Relations: रूस के कजान में मंगलवार से ब्रिक्स शिखर सम्मेलन शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस सम्मेलन में भाग लेंगे। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं की मुलाकात होगी या नहीं। 

विज्ञापन
China parries question on Modi-Xi meeting on margins of BRICS summit in Russia
लिन जियान - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

चीन के विदेश मंत्रालय ने रूस में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की संभावित बैठक से जुड़े सवाल को टाल दिया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, इस बारे में अगर कुछ नया होगा तो हम आपको सूचित करेंगे। दोनों नेता मंगलवार से शुरू होने वाले इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के कजान दौरे से पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने आज नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी दी कि भारत और चीन के वार्ताकार पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गश्त को लेकर एक सहमति पर पहुंच गए हैं। हालांकि, बीजिंग की ओर से इस सहमति पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जून 2020 में गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद भारत और चीन संबंध काफी बिगड़ गए थे। दशकों बाद यह सबसे गंभीर सैन्य संघर्ष था। 
विज्ञापन


पिछले हफ्ते चीन ने घोषणा की थी कि शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वह वैश्विक दक्षिण के लिए एक नए युग की शुरुआत करने के लिए अन्य पक्षों के साथ मिलकर काम करेंगे। ब्रिक्स के संस्थापक सदस्यों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। जबकि हाल ही में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को नए सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का विषय 'न्यायपूर्ण वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षीयता को मजबूत करना' है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि शी जिनपिंग छोटे-बड़े समूहों की बैठकों और ब्रिक्स प्लस संवाद में भाग लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिनपिंग अन्य नेताओं के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों, ब्रिक्स के व्यावहारिक सहयोग, ब्रिक्स के विस्तार और आसी हित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed