{"_id":"645bf88d7546a59e5e003bfc","slug":"china-opposes-india-proposal-in-un-to-blacklist-terrorist-abdul-rauf-azhar-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UN: आतंकवाद पर चीन फिर बेनकाब, यूएन में आतंकी रऊफ को काली सूची में डालने के भारत के प्रस्ताव का किया विरोध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UN: आतंकवाद पर चीन फिर बेनकाब, यूएन में आतंकी रऊफ को काली सूची में डालने के भारत के प्रस्ताव का किया विरोध
Thu, 11 May 2023 01:33 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 11 May 2023 01:33 AM IST
सार
चीन ने भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 आईएसआईएल और अल कायदा प्रतिबंधित सूची में रउफ अजहर को शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध किया है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय मंच पर आतंकवाद को लेकर चीन एक बार फिर बेनकाब हुआ है। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दहशतगर्द अब्दुल रउफ अजहर को काली सूची में डालने के भारत के प्रस्ताव पर चीन ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
रउफ अजहर जैश सरगना मसूद अजहर का भाई है। वह 1999 में इंडियन एअरलाइंस के विमान आईसी814 के अपहरण, 2001 में संसद पर हमले और 2016 में पठानकोट में भारतीय वायुसेना के अड्डे पर हमले समेत भारत में कई आतंकी हमलों की साजिश रचने में शामिल रहा है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि चीन ने भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 आईएसआईएल और अल कायदा प्रतिबंधित सूची में रउफ अजहर को शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध किया है। अमेरिका ने 2010 में रउफ अजहर पर प्रतिबंध लगाया था। पिछले साल अगस्त में भी चीन ने रउफ अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने के भारत और अमेरिका के प्रस्ताव को वीटो लगाकर रोक दिया था।
विज्ञापन