{"_id":"608688b38ebc3e24575154bf","slug":"china-offers-support-to-india-then-holds-medical-supplies-over-covid-19-surge","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: चीन ने पहले की मदद की पेशकश, फिर रोक दी भारत की मेडिकल सप्लाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शर्मनाक: चीन ने पहले की मदद की पेशकश, फिर रोक दी भारत की मेडिकल सप्लाई
Mon, 26 Apr 2021 03:54 PM IST
प्रशांत कुमार
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 26 Apr 2021 03:54 PM IST
सार
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में चीन ने भारत को साथ देने का वादा किया था। लेकिन मदद करने से पहले ही उसने अपनी छीछालेदर करवा ली।
विज्ञापन
China corona
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में चीन ने भारत का साथ देने का वादा किया था। लेकिन मदद करने से पहले ही उसने अपनी छीछालेदर करवा ली। चीन ने भारत को मेडिकल उपकरणों की सप्लाई देने से फिलहाल इनकार कर दिया है। चीन की सरकारी सिचुआन एयरलाइंस ने भारत के लिए अपनी सभी कार्गो (मालवाहक) उड़ानों को अगले 15 दिन तक स्थगित कर दिया है। सिचुआन चुआनहांग लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एक पत्र जारी कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
15 दिनों के लिए उड़ानों पर रोक
पत्र में लिखा गया है कि विमानन कंपनी शियान-दिल्ली सहित छह मार्गों पर अपनी कार्गो सेवा स्थगित कर रही है। यह फैसला सीमा के दोनों ओर के निजी कारोबारियों द्वारा चीन से ऑक्सीजन कंसनट्रेटर खरीदने के गंभीर प्रयासों के दौरान लिया गया। कंपनी के पत्र में कहा गया है कि भारत में महामारी की स्थिति में बढ़ोतरी की वजह से आयात की संख्या में कमी आई है। ऐसे में अगले 15 दिन के लिए उड़ानों को स्थगित किया जा रहा है। चीन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सप्लाई रोकने के फैसले से यहां की कंपनी को भारी नुकसान हुआ है। इसके लिए हम माफी मांगते हैं बता दें कि भारतीय मार्ग हमेशा से ही सिचुआन एयरलाइंस का मुख्य रणनीतिक मार्ग रहा है।
विज्ञापन
चीनी कंपनियों ने मेडिकल उपकरणों की कीमत में बढ़ोतरी की
पत्र के मुताबिक कार्गो उड़ानों के स्थगित से एजेंट और सामान भेजने वाले लोग भी परेशान हो रहे हैं। साथ ही यह भी शिकायत है कि चीनी उत्पादकों ने ऑक्सीजन संबधी उपकरणों की कीमत में 35 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, माल ढुलाई के शुल्क में भी करीब 20 प्रतिशत तक का इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन
शंघाई की साइनो ग्लोबल लॉजिस्टिक कंपनी के मालिक सिद्धार्थ सिन्हा ने बताया कि सिचुआन एयरलाइंस के फैसले से दोनों देशों के कारोबारियों पर भी असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि अब इन उपकरणों को भेजने में चुनौतियां होंगी। सिंगापुर या अन्य देशों के रास्ते विमानन कंपनियों की ओर से भेजा जा सकता है। जिससे अति आवश्यक इन उपकरणों की आपूर्ति में देरी होगी