फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China making efforts to be preeminent power in East Asia says US Intelligence report

US-China News: अमेरिका को नीचा दिखाना चाहता है चीन, पूर्वी एशिया में प्रमुख शक्ति बनने का प्रयास कर रहा ड्रैगन

Thu, 09 Mar 2023 07:27 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 09 Mar 2023 07:27 PM IST
सार

रिपोर्ट में कहा है कि चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी देश को पूर्वी एशिया में प्रमुख शक्ति बनाने के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के विजन को हासिल करने के अपने प्रयासों को जारी रखेगी और पार्टी विश्व स्तर पर अमेरिका के प्रभाव को कम करना चाहती है।

विज्ञापन
China making efforts to be preeminent power in East Asia says US Intelligence report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने बुधवार को संसद में एक रिपोर्ट पेश की जिसमें कई अहम मुद्दों पर ध्यान दिया गया है जैसे भारत-पाकिस्तान, अमेरिका-चीन के बीच चल रहा कोल्ड वार। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन पूर्वी एशिया में प्रमुख शक्ति बनने का प्रयास कर रहा है और अमेरिका को नीचा दिखाना चाहता है। साथ ही रिपोर्ट में कहा है कि चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी देश को पूर्वी एशिया में प्रमुख शक्ति बनाने के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के विजन को हासिल करने के अपने प्रयासों को जारी रखेगी और पार्टी विश्व स्तर पर अमेरिका के प्रभाव को कम करना चाहती है।

विज्ञापन


अमेरिकी प्रभाव को कम करने का काम करेंगे जिनपिंग
बुधवार को यहां जारी अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि शी जिनपिंग चीन के शीर्ष नेता के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल शुरू कर रहे हैं। वहीं चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) स्व-शासित ताइवान द्वीप को एकीकरण पर दबाव डालने, अमेरिकी प्रभाव को कम करने, वाशिंगटन और उसके सहयोगियों के बीच गतिरोध को कम करने के लिए काम करेगी। साथ ही कहा कि चीन के नेता संभवत: अमेरिका के साथ तनाव कम करने के अवसरों की तलाश करेंगे जब उन्हें लगेगा कि यह उनके हितों के अनुकूल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'पीएम मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान के उकसावे का करारा जवाब दे सकता है भारत', अमेरिकी रिपोर्ट में दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक पहुंच का विस्तार कर रहा चीन
खतरे का आकलन पेश करने के लिए सीनेट कमेटी के सामने पेश हुए राष्ट्रीय खुफिया निदेशक एवरिल डी. हैन्स ने भी कहा कि चीन का मानना है कि वह अपने क्षेत्र पर हावी होने और अपनी वैश्विक पहुंच का विस्तार करने के अपने लक्ष्यों को केवल अमेरिकी शक्ति और प्रभाव की कीमत पर हासिल कर सकता है। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने हैन्स के हवाले से कहा कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, जो दुनिया भर में संयुक्त राज्य अमेरिका को आर्थिक, तकनीकी, राजनीतिक और सैन्य रूप से तेजी से चुनौती दे रहा है, हमारी अद्वितीय प्राथमिकता बनी हुई है।

बता दें कि रिपोर्ट विभिन्न राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों के बारे में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के आकलन की एक प्रमुख वार्षिक सार्वजनिक विज्ञप्ति है। रिपोर्ट के कुछ पहलू मुश्किल से साल-दर-साल बदलते हैं, चीन पर खंड में काफी विस्तार हुआ है, जो बाइडन प्रशासन के दौरान देश पर खुफिया एजेंसियों के अधिक ध्यान को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा, 'पिछले एक साल के दौरान रूस के साथ चीन के गहरे सहयोग से हमारे ऊपर खतरा अतिरिक्त रूप से जटिल हो गया है। जो खुफिया समुदाय के लिए गहन ध्यान देने वाला क्षेत्र भी बना हुआ है। 


यह भी पढ़ें- अमेरिका की सुरक्षा के लिए चीन सबसे बड़ा खतरा, खुफिया अधिकारी ने अमेरिकी संसद में दी जानकारी

अमेरिका का सबसे करीबी प्रतिद्वंदी बन चुका है चीन
इंटेलिजेंस पर सीनेट की चयन समिति के अध्यक्ष सीनेटर मार्क वार्नर ने कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के तहत पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना अब दुर्भाग्य से हमारे देश के साथ-साथ अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और सैन्य क्षमताओं में निकट प्रतिद्वंद्वी है।

अमेरिका दो दशकों से आतंकवाद का मुकाबला करने पर केंद्रित था। इस दौरान चीन ने उन्नत वायरलेस संचार, अर्धचालक क्वांटम सिंथेटिक जीव विज्ञान और अगली पीढ़ी की ऊर्जा जैसी उभरती और मूलभूत तकनीकों पर काम किया। वह इन मामलों में अमेरिका से भी आगे निकलने के लिए दौड़ लगा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed