फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China launches new round of large scale testing for covid 19

चीन: बीजिंग में कोरोना परीक्षण का नया दौर शुरू, शंघाई में परीक्षाएं स्थगित

Sun, 08 May 2022 12:40 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, शंघाई।
एजेंसी, शंघाई। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 08 May 2022 12:40 AM IST
सार

चीनी प्रशासन बीजिंग में शंघाई जैसा कोरोना प्रसार नहीं चाहता है इसलिए पहले से ही सख्ती कर रहा है और यहां प्रतियोगी परीक्षाएं भी रोक दी गई हैं।

विज्ञापन
China launches new round of large scale testing for covid 19
कोरोना वायरस का कहर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीन की राजधानी बीजिंग में शनिवार को कोविड-19 के लिए बड़े पैमाने पर परीक्षण का नया दौर शुरू किया गया और इसके लिए बस मार्ग तथा मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया। जबकि शंघाई में शून्य कोविड नीति की सख्ती का विरोध शुरू हो गया है। यहां प्रतियोगी परीक्षाएं भी रोक दी गई हैं।

विज्ञापन


दरअसल, चीनी प्रशासन बीजिंग में शंघाई जैसा कोरोना प्रसार नहीं चाहता है इसलिए पहले से ही सख्ती कर रहा है जबकि देश की आर्थिक राजधानी शंघाई के 2.5 करोड़ लोग भोजन और चिकित्सा देखभाल तथा आय खत्म होने के चलते विरोध प्रदर्शन पर उतारू हो गए हैं। 
विज्ञापन


हालांकि कुछ लोगों को प्रकाश व हवा के लिए बाहर जाने की अनुमति दी गई है लेकिन अधिकांश निवासियों का कहना है कि अभी भी वे अपना आवास छोड़ नहीं सकते हैं। शंघाई में शनिवार को अधिकारियों ने छात्रों के लिए विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा को एक माह के लिए स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया में भी हालात गंभीर
दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे के दौरान 39,000 नए कोरोना मामले दर्ज हुए हैं। इससे एक दिन पहले देश में 26,714 मामले मिले थे। इस तरह देश में संक्रमण की कुल संख्या बढ़कर 1.75 करोड़ हो गई है। देश में कोरोना इन दिनों एक बार फिर गंभीर स्थिति में पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed