{"_id":"6698e1e03d8cbedbf503c442","slug":"china-keen-to-pursue-belt-and-road-projects-premier-li-to-new-nepal-pm-oli-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"China-Nepal: चीन के प्रधानमंत्री ने ओली को प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई, बीआरआई में सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China-Nepal: चीन के प्रधानमंत्री ने ओली को प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई, बीआरआई में सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई
Thu, 18 Jul 2024 03:06 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:06 PM IST
सार
China-Nepal: चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने कहा कि वह नेपाल के विकास और समृद्धि के लिए दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी में नई प्रगति देखने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों बीच संबंध शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, समानता और सहयोग पर आधारित हैं।
विज्ञापन
ली कियांग, केपी शर्मा ओली
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने गुरुवार को केपी शर्मा ओली को नेपाल के नए प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने बेल्ट एंड रोड पहल (बीआरआई) के तहत सहयोग करने और अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई। कियांग ने दोनों देशों के बीच अतीत में हुए समझौतों को लागू करने की भी इच्छा व्यक्त की।
नेपाल और चीन ने पहले बीआरआई पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत दोनों देशों के बीच संपर्क, व्यापार, विकास रणनीतियों और अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, प्रौद्योगिकी और संस्कृति के क्षेत्रों में सहयोग के लिए नीतिगत वार्ता पर फोकस होने की उम्मीद है।
ली कियांग ने कहा कि वह नेपाल के विकास और समृद्धि के लिए दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी में नई प्रगति देखने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों बीच संबंध शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, समानता और सहयोग पर आधारित हैं।
विज्ञापन
2019 में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नेपाल की यात्रा की थी। इस दौरान नेपाल और चीन के बीच मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक स्तर तक बढ़ाया गया था। दोनों देशों ने विकास और समृद्धि के लिए सहयोग को रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति जताई थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रणनीतिक स्तर सहयोग के पारंपरिक तरीकों को बनाए रखते हुए रक्षा सहयोग की अनुमति देता है।
सीपीएन-यूएमएल पार्टी के अध्यक्ष और चीन समर्थक नेता ओली 14 जुलाई को चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने। ओली ने पुष्प कमल दहल प्रचंड का स्थान लिया है, जो शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत हार गए थे।