फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China keen on importing donkeys and dogs from Pakistan

China-Pakistan: चीन को चाहिए पाकिस्तान के गधे और कुत्ते, जानें क्या है इसकी वजह

Tue, 04 Oct 2022 03:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 04 Oct 2022 03:58 PM IST
सार

पाकिस्तान और चीन की दोस्ती जगजाहिर है। इस काम के जरिए पाकिस्तान चीन के साथ अपने राजनैतिक रिश्ते और मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। साथ ही इस योजना के जरिए उसके राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी।

विज्ञापन
China keen on importing donkeys and dogs from Pakistan
चीन को चाहिए पाकिस्तान के गधे। - फोटो : Social media

विस्तार

पाकिस्तान इस समय आर्थिक संकटों का सामना कर रहा है, वहीं, बाढ़ के कारण पाकिस्तान के हालात और बिगड़ी हुई है। इसी बीच सामने आया है कि चीन पाकिस्तान के गधों और कुत्तों को खरीदना चाहता है। पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों ने इस बाबत संसदीय समिति को अवगत कराया है। अधिकारियों ने समिति से यह भी कहा है कि देश नकदी की कमी से जूझ रहा है और एक बड़े आर्थिक संकट से उबरने की कोशिश जारी है। 

विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी ने दी जानकारी
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को वाणिज्य मंत्रालय और सीनेट की स्थायी समिति के अधिकारियों ने आयात और निर्यात को लेकर एक ब्रीफिंग की थी। इसी दौरान वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चीन ने पाकिस्तान से गधों के साथ-साथ कुत्तों को भी आयात करने में रुचि दिखाई है। 
विज्ञापन


सीनेटर अब्दुल कादिर ने समिति को यह भी बताया कि चीन के राजदूत ने पहले भी कई बार पाकिस्तान से मांस निर्यात करने की बात कही थी। इस पर समिति के सदस्यों में से एक ने यह सुझाव दिया कि पडोसी देश अफगानिस्तान में जानवर पाकिस्तान की अपेक्षा सस्ते हैं, ऐसे में पाकिस्तान अफगान से गधों को आयात कर सकता है और बाद में मांस, चीन को निर्यात कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस सुझाव पर वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों ने समिति को बताया कि अफगानिस्तान से जानवरों के आयात पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। पाकिस्तान ने यह कदम इसलिए उठाया था क्योंकि अफगानिस्तान के जानवरों में ढेलेदार त्वचा रोग के मामले सामने आए थे।

चीन में गधों की मांग क्यों?
चीन को गधों की इतनी बड़ी मात्रा में जरूरत इस वजह से है क्योंकि वो इसकी स्किन से तैयार होने वाले जिलेटिन का इस्तेमाल महंगी दवाओं के निर्माण में करता है। इसमें औषधीय गुण होते हैं। इसका प्रयोग पारंपरिक रूप से रक्त पोषित करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है।

पाकिस्तान और चीन की दोस्ती जगजाहिर है। इस काम के जरिए पाकिस्तान चीन के साथ अपने राजनैतिक रिश्ते और मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। वहीं, पाकिस्तान हर हाल में चीन के लिए कुछ भी करने को तैयार है। साथ ही इस योजना के जरिए उसके राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी। बता दें कि चीन पहले नाइजर और बुर्किना फासो से गधों का आयात करता था। इसके बाद इन दोनों पश्चिम अफ्रीकी देशों ने उनके निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। 


पहले भी चीन को जानवर निर्यात कर चुका है पाकिस्तान
ये पहली बार नहीं है जब चीन ने पाकिस्तान से जानवरों को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई हो। इससे पहले भी पाकिस्तान जानवरों को चीन को निर्यात कर चुका है। पाकिस्तान दुनिया के उन देशों में तीसरे नंबर पर आता है जिनके पास सबसे ज्यादा गधे हैं। पाकिस्तान में वर्तमान में 5.7 मिलियन जानवर हैं। पिछले साल, पंजाब सरकार ने देश के विदेशी नकदी भंडार में मदद करने के लिए गधों को निर्यात करने के इरादे से पंजाब प्रांत के ओकारा जिले में 3,000 एकड़ में एक गधा फार्म स्थापित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed