फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China issues white paper on corona, bridges the praises of president xi Jinping

चीन ने जारी किया कोरोना पर श्वेत पत्र, जिनपिंग की तारीफों के पुल बांधे

Mon, 08 Jun 2020 08:56 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 08 Jun 2020 08:56 PM IST
सार

  • पहले दिन से ही मुस्तैदी से कोरोना को रोकने में लग गए थे जिनपिंग
  • सरकार, पार्टी औऱ सेना के स्तर पर पूरी ताकत झोंकी, खुद फ्रंटलाइन पर थे राष्ट्रपति

विज्ञापन
China issues white paper on corona, bridges the praises of president xi Jinping
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : पीटीआई (सांकेतिक)

विस्तार

एक तरफ चीन कोरोना को लेकर पूरी दुनिया के निशाने पर है, वहीं अपने देश में राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पूरी तरह क्लीन चिट देते हुए एक श्वेतपत्र जारी किया गया है।

विज्ञापन


इसमें कहा गया है शी जिनपिंग ने पहले दिन से ही कोरोना को रोकने और इसे काबू में करने को लेकर बेहद गंभीर रहे और ठोस कदम उठाए।

चीन के सूचना विभाग की ओर से जारी श्वेतपत्र में कहा गया है कि जिनपिंग ने पूरे देश में इसे फैलने से रोका। इसके लिए जिनपिंग खुद कई बार वुहान गए और सबके साथ मिलकर पूरे अभियान को बेहद करीब से जांचा परखा और जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिनपिंग राष्ट्रपति होने के साथ ही चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के चेयरमैन भी हैं और इसके नाते उन्होंने पार्टी से लेकर सरकार और मिलिट्री कमीशन की 14 बैठकों की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कोरोना को लेकर होने वाले रिसर्च और इसकी रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों की बेहद बारीकी के साथ समीक्षा की।  

जाहिर है कि अपने देश के सबसे शक्तिशाली नेता और चीन को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले शी जिनपिंग के नेतृत्व की वहां की तमाम संस्थाएं तारीफ ही करेंगी।

लेकिन चीनी नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, दवाइयां और उचित देखभाल का तत्काल बंदोबस्त करने और अपने देश की सेना और पार्टी को इसमें पूरी मुस्तैदी से लगा देने का ही नतीजा है कि चीन सबसे पहले इससे मुक्त होकर अपने विकास और अर्थव्यवस्था की मजबूती में लग गया है।


तमाम देशों और खासकर अमेरिका की गंभीर आलोचनाओं का शिकार चीन दुनिया को ये बताने में लगा है कि उसने इस वैश्विक बीमारी के वायरस को रोका है, फैलाया नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed