{"_id":"6179a8f363e6ba5ccb5cf949","slug":"china-is-suppressing-uighurs-and-tibetans-by-developing-a-new-system-three-pronged-strategy-implemented-for-xinjiang-province","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन पर आरोप : नया तंत्र विकसित कर उइगर और तिब्बतियों का कर रहा दमन, शिनजियांग प्रांत के लिए त्रिस्तरीय रणनीति की गई लागू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन पर आरोप : नया तंत्र विकसित कर उइगर और तिब्बतियों का कर रहा दमन, शिनजियांग प्रांत के लिए त्रिस्तरीय रणनीति की गई लागू
Thu, 28 Oct 2021 01:00 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:00 AM IST
सार
चीन ने शिनजियांग के लिए त्रिस्तरीय रणनीति लागू की है। इसमें सर्वप्रथम प्रबंधकों की तैनाती और उन्हें कम से कम 10 उइगर परिवारों की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसी तरह चीन इन दिनों तिब्बत पर भी अपना विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है। शिनजियांग व तिब्बत दोनों ही प्रांतों में मानवाधिकारों के घोर हनन के आरोप हैं।
विज्ञापन
uighur muslims
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन ने शिनजियांग प्रांत में उइगर आबादी की निगरानी और नियंत्रण के लिए नए आंतरिक और बाहरी तंत्र विकसित किए हैं। इनमें प्रबंधकों को शामिल करने की नई प्रणाली बनाई गई है, जिन पर कम से कम 10 उइगर परिवारों की निगरानी करने की जिम्मेदार होगी। इसी तरह चीन इन दिनों तिब्बत पर भी अपना विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है। शिनजियांग व तिब्बत दोनों ही प्रांतों में मानवाधिकारों के घोर हनन के आरोप हैं।
विज्ञापन
शिनजियांग प्रांत के लिए त्रिस्तरीय रणनीति लागू, अल्पसंख्यकों की निगरानी करेगा
द संडे मॉर्निंग हेराल्ड में लिखते हुए एरिक हैगशॉ ने कहा है कि चीन ने शिनजियांग के लिए त्रिस्तरीय रणनीति लागू की है। इसमें सर्वप्रथम प्रबंधकों की तैनाती और उन्हें कम से कम 10 उइगर परिवारों की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
दूसरी रणनीति में उइगर परिवारों की निगरानी करना और अंत में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का केंद्रीय राजनीतिक व कानूनी मामलों के आयोग (सीपीएलएसी) को देखरेख में लगाना है। यह आयोग शिनजियांग में प्रत्येक समुदाय की निगरानी के लिए करीब 9,000 पुलिस ई-सब-स्टेशन स्थापित करेगा।
विज्ञापन
एरिक हैगशॉ ने बताया कि तिब्बत और शिनजियांग में नजरबंदियों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है क्योंकि चीन का पूरा फोकस इन दोनों प्रांतों पर है। चीन यहां पर अपनी संस्कृति लादना चाहता है, ताकि उइगरों और तिब्बतियों की धार्मिक पहचान खत्म की जा सके।