फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China : Hotel building collapsed in Guangzhou city In Fujian province, 70 people buried

कोरोनावायरस: चीन में होटल ढहने से 70 दबे, रखे गए थे कई संदिग्ध मरीज

Sun, 08 Mar 2020 05:06 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 08 Mar 2020 05:06 AM IST
विज्ञापन
China : Hotel building collapsed in Guangzhou city In Fujian province, 70 people buried
चीन में गिरा होटल - फोटो : China Daily

चीन के क्वांगझू शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण वाले संदिग्ध मरीजों को एकांतवास में रखने के बनाए गए आइसोलेशन सेंटर की पांच मंजिला बिल्डिंग शनिवार को अचानक ध्वस्त हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणपूर्व चीन के इस तटवर्ती शहर में हुए हादसे के दौरान बिल्डिंग में मौजूद 70 लोग मलबे में दब गए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा था।

विज्ञापन

सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, फुजियान प्रांत में यह आइसोलेशन सेंटर एक 80 कमरे वाले होटल क्वांगझू शिन्जिया में बनाया गया था, जिसकी बिल्डिंग स्थानीय समयानुसार शाम को करीब 7.30 बजे अचानक ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन


यह होटल जून, 2018 में ही खोला गया था। ताइवान की खाड़ी में करीब 80 लाख की आबादी वाले शहर क्वांगझू के नगरपालिका प्रशासन के मुताबिक, घटनास्थल पर मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए तत्काल 147 राहतकर्मियों को लगा दिया गया, जिन्होंने चार घंटे लगातार बचाव अभियान चलाकर देर रात तक करीब 38 लोगों को जिंदा निकाल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि 30 से ज्यादा लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए 1000 फायरकर्मियों को भी खोजी कुत्तों के साथ घटनास्थल पर भेजा गया है। नगरपालिका प्रशासन ने बताया कि 36 इमरजेंसी क्रेन व एक्सकैवेटर्स, 67 दमकल वाहन, 15 एंबुलेंस और सैकड़ाें चिकित्साकर्मी मौके पर भेजे गए हैं। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया कि इस होटल में उन लोगों को रखा गया था, जो प्रांत में नॉवल कोरोना वायरस को रोकने और नियंत्रित करने के काम में जुटे थे और इस दौरान वायरस से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आ गए थे। 

20 लाख लोगों ने देखा हादसे का वीडियो

China : Hotel building collapsed in Guangzhou city In Fujian province, 70 people buried
चीन में गिरा होटल - फोटो : China Daily

सरकार समर्थित बीजिंग न्यूज साइट पर एक वीडियो भी अपलोड किया गया है, जिसमें संतरी वर्दी वाले राहतकर्मी घायलों को मलबे से निकालकर एंबुलेंस में लादते दिखाई दिए। चीनी ट्विटर कहे जाने वाले सोशल मीडिया हैंडल वीबो पर इस वीडियो को करीब 20 लाख लोगों ने देखा और यह चीन में ट्रेंड कर रहे हैशटैग में सबसे ऊपर रहा। 

रिश्तेदारों को तलाशते दिखे लोग

China : Hotel building collapsed in Guangzhou city In Fujian province, 70 people buried
चीन में गिरा होटल - फोटो : China Daily

बीजिंग न्यूज साइट पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह बराबर के गैस स्टेशन पर था, तभी अचानक पूरी बिल्डिंग बहुत तेज आवाज के साथ ध्वस्त हो गई। चारों तरफ धूल के गुबार अैर शीशे का चूरा बिखर गया। चेन नाम की एक महिला ने कांपते हुए कहा कि ध्वस्त हुई बिल्डिंग में उसकी बहन को आइसोलेशन में रखा गया था। उसने कहा कि उसकी बहन की 14 दिन की निगरानी शनिवार को ही पूरी हो रही थी और वह घर जाने वाली थी। लेकिन बिल्डिंग ध्वस्त होने के बाद उसकी बहन फोन नहीं उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed