फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China held the world's first marathon of humanoid robots running together with human runners

China: चीन ने कराई दुनिया की पहली ह्यूमनॉइड रोबो हाफ मैराथन, इंसानों के साथ दौड़ लगाते दिखे रोबोट

Sat, 19 Apr 2025 08:21 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 19 Apr 2025 08:21 PM IST
सार

चीन में दुनिया की ऐसी पहली दौड़ देखने को मिली। जिसमें इंसान के साथ रोबोट भी दौड़ लगाते नजर आए। दौड़ में काले रंग की सन हैट और सफेद दस्ताने पहने एक रोबोट सबके आकर्षण का केंद्र रहा। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो में दिखा कि कुछ रोबोट शुरुआत में ही अटक गए या गिर पड़े।

विज्ञापन
China held the world's first marathon of humanoid robots running together with human runners
ह्यूमनॉइड रोबोट मैराथन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीन में एक ऐसी मैराथन दौड़ देखने को मिली। जिसमें इंसानों के साथ रोबोट दौड़ते नजर आए। चीन ने शनिवार को दुनिया की पहली ह्यूमनॉइड रोबोट मैराथन आयोजित की। इसमें 21 रोबोट मानव धावकों के साथ दौड़े। सड़क पर इंसानों के साथ रोबोट को दौड़ते देख लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इस दौड़ मकसद चीन की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीकों में प्रगति को दिखाना था। यह आयोजन ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और चीन के बीच नई तकनीकों को लेकर मुकाबला तेज हो गया है।

विज्ञापन

 

दुनिया की पहली ऐसी दौड़
चीनी सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक वीडियो फुटेज जारी कर इसे दुनिया की पहली ऐसी दौड़ बताया जिसमें कई रोबोट शामिल थे। दौड़ में काले रंग की सन हैट और सफेद दस्ताने पहने एक रोबोट सबके आकर्षण का केंद्र रहा। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो में दिखा कि कुछ रोबोट शुरुआत में ही अटक गए या गिर पड़े। बीजिंग के आर्थिक-तकनीकी विकास क्षेत्र में 21 किलोमीटर की इस दौड़ में शीर्ष विश्वविद्यालयों और फर्मों के अपने तकनीकी संचालकों के साथ 21 ह्यूमनॉइड रोबोट को दौड़ते देखना लोगों के लिए किसी अंचभे से कम नहीं था। 

Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ईस्टर पर युद्धविराम की घोषणा की, यूक्रेन से की सीजफायर लागू करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

China held the world's first marathon of humanoid robots running together with human runners
ह्यूमनॉइड रोबोट मैराथन - फोटो : पीटीआई

रोबोट की दौड़ देखने के लिए उमड़ी भीड़
यह रोबोट अलग-अलग आकार और डिजाइन के थे। इंसानों के साथ इन रोबोट्स को दौड़ते देखकर सड़कों पर उमड़ी भीड़ ने उत्साह से इनका स्वागत किया। रोबोट्स को एक-एक करके छोड़ा गया, जिनके बीच एक मीटर से अधिक की दूरी रखी गई थी। वे एक अलग ट्रैक पर दौड़े, और जब बैटरी कम हुई, तो फॉर्मूला वन की रेस की तरह फटाफट बैटरी बदली गई।
ह्यूमनॉइड रोबोट तियांगोंग अल्ट्रा ने जीता खिताब

दौड़ के आखिर में महज रफ्तार के लिए नहीं बल्कि बल्कि बेहतर सहनशक्ति, सबसे अच्छा चलने का तरीका और सबसे नवोन्मेषी रूप जैसे कई श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। 20 टीमों में से तियांगोंग टीम के तियांगोंग अल्ट्रा ने रोबोट वर्ग की रेस 2 घंटे 40 मिनट में पूरी कर जीत हासिल की। वहीं इंसानों की दौड़ में इथियोपिया के एलियास डेस्टा ने सिर्फ एक घंटे दो मिनट में रेस जीत ली। बीजिंग ह्यूमनॉइड रोबोट इनोवेशन सेंटर के सीईओ सीईओ जियोन यूजुन ने बताया कि यह दौड़ रोबोट्स के मुख्य एल्गोरिद्म की परीक्षा थी। उन्हें ढलानों और मोड़ों जैसे जटिल रास्तों से गुजरना पड़ा, जिससे उनकी स्थिरता, विश्वसनीयता और बैटरी प्रदर्शन का पता चला।

विज्ञापन

 तकनीक की बड़ी छलांग
चाइना इलेक्ट्रॉनिक्स सोसाइटी का अनुमान है कि चीन का ह्यूमनॉइड रोबोट बाजार 2030 तक लगभग 119 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकता है। यिझुआंग प्रशासनिक समिति के डिप्टी डायरेक्टर लियांग लियांग ने कहा कि दौड़ पूरी कर लेना मंजिल नहीं है, लेकिन आज रोबोट्स के छोटे-छोटे कदम कल इंसानी तकनीकी तरक्की की बड़ी छलांग बनेंगे। बीजिंग मैराथन एसोसिएशन के निदेशक झाओ फ्यूमिंग ने कहा कि भविष्य में रोबोट शायद दौड़ में हिस्सा न लें, लेकिन सुरक्षा जांच या अन्य संचालन कार्यों में मदद कर सकते हैं। उन्हें उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में काम के लिए तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed