फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china foreign minister wang yi visit usa to start communication channel

USA: रिश्तों पर जमी बर्फ को पिघलाने की कोशिश, चीन के विदेश मंत्री करेंगे अमेरिका का दौरा

Tue, 24 Oct 2023 09:01 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 24 Oct 2023 09:01 AM IST
सार

चीन और अमेरिका के बीच साल 2018 से ही व्यापार को लेकर रस्साकसी चल रही है। दोनों देशों ने एक दूसरे देशों से आने वाले सामान पर आयात शुल्क काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन
china foreign minister wang yi visit usa to start communication channel
वांग यी और एंटनी ब्लिंकेन - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

अमेरिका और चीन के व्यापारिक रिश्ते बीते कुछ सालों से खराब चल रहे हैं। अब दोनों ही देशों की सरकार ने रिश्तों पर जमी बर्फ को पिघलाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। बता दें कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी 26-28 अक्तूबर तक अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं। वांग यी अमेरिका में विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे। अमेरिका की बाइडन सरकार चीन के साथ बातचीत जारी रखने की इच्छुक है और इसी के चलते वांग यी का अमेरिका दौरा हो रहा है।
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच तनाव जारी
अमेरिका के विदेश विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें चीनी  विदेश मंत्री के अमेरिका दौरे की जानकारी दी गई है। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि दोनों नेता द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे और यह कोशिश की जाएगी कि अमेरिका और चीन के बीच बातचीत के रास्ते खुल रहें। बता दें कि चीन और अमेरिका के बीच साल 2018 से ही व्यापार को लेकर रस्साकसी चल रही है। दोनों देशों ने एक दूसरे देशों से आने वाले सामान पर आयात शुल्क काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


अगले महीने मिल सकते हैं जो बाइडन और शी जिनपिंग
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अमेरिका अपने हितों और मूल्यों के लिए, मतभेद खत्म करने और साझा चुनौतियों को दूर करने के लिए कूटनीति का इस्तेमाल करता रहेगा। वांग यी का अमेरिका दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है, जब अमेरिकी सांसद दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव को कम करने की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि अगले महीने सैन फ्रांसिस्को में एक अहम  क्षेत्रीय सम्मेलन होना है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed