फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Emergency Workers find Second Black Box After Plane Crash in Guangxi Region no survivors found yet news in hindi

चीन विमान हादसा: क्षतिग्रस्त हालत में मिला दूसरा ब्लैक बॉक्स, लेकिन चार दिन बाद भी किसी के जिंदा बचने का निशान नहीं

Fri, 25 Mar 2022 08:30 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 25 Mar 2022 08:30 AM IST
सार

सोमवार दोपहर को चीनी कमर्शियल जेटलाइनर अचानक दक्षिणी चीन में एक पहाड़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। बीते दिनों में इस पूरे क्षेत्र में बारिश और तूफान के चलते राहत-बचाव कार्यों में देरी आ रही है।  

विज्ञापन
China Emergency Workers find Second Black Box After Plane Crash in Guangxi Region no survivors found yet news in hindi
चीन के गुआंक्सी प्रांत में राहत-बचावकर्मियों ने खोज निकाला दूसरा ब्लैक बॉक्स। - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन में इस सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए बोइंग 737 विमान का दूसरा ब्लैक बॉक्स मिल गया है। चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के विमान का पहला ब्लैक बॉक्स बुधवार को ही क्षतिग्रस्त हालत में बरामद कर लिया गया था। हालांकि, शुक्रवार तक चार दिन की खोज के बाद भी दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार 132 यात्रियों में से किसी के जिंदा बच निकलने खबर नहीं है। चीन की सरकार ने सभी यात्रियों को मृत मानकर उनके शव खोजने की कवायद जारी रखी है। 
विज्ञापन


राहत-बचाव कार्यों में क्यों आ रही दिक्कतें?
चीन की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ग्वांगझू के पास गुआंक्सी शहर में जिस जगह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वह घना जंगल है और फिलहाल इस जगह पर मौसम बेहद खराब है। गुआंक्सी में बीते दिनों में एक भयानक तूफान भी आ चुका है, जिसके चलते राहत-बचाव कार्य में खासी दिक्कतें आई हैं। हालांकि, इस बीच भी बचावकर्मियों ने बुधवार को एक ब्लैक बॉक्स हासिल कर लिया था। 
विज्ञापन


पहले ब्लैक बॉक्स के डेटा का विश्लेषण जारी
दुर्घटनाग्रस्त विमान का पहला ब्लैक बॉक्स बुधवार को ही बरामद कर लिया गया था। इसे डीकोड करने के लिए बीजिंग स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया है और डेटा का विश्लेषण जारी है। चीन के नागरिक विमानन प्रशासन के विमानन सुरक्षा कार्यालय ने उम्मीद जताई है कि क्षतिग्रस्त ब्लैक बॉक्स से भी उन्हें हादसे को लेकर काफी जानकारी मिल सकती है, क्योंकि इस बॉक्स या कॉकपिट रिकॉर्डर में इंजन की आवाज, ऑडियो अलर्ट और बैकग्राउंड साउंड कैद हो जाते हैं। इसके मिलने से दुर्घटना का उचित कारण पता चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी के जिंदा बचने निकलने के सुराग नहीं
चीन के कुनमिंग शहर से गुआनझो जा रहा ‘चाइना ईस्टर्न’ का विमान बोईंग 737-800 वुझोउ शहर के एक पर्वतीय क्षेत्र में सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 132 लोग सवार थे, जिनमें से अब तक किसी का पता नहीं चल पाया है। रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण लगातार दूसरे दिन तलाश अभियान बाधित हुआ। गुरुवार को घटनास्थल से इंजन के मलबे के कुछ हिस्से मिले। गुआंक्सी क्षेत्र के दमकल प्रमुख झेंग शी अबतक विमान के मलबे के 183 हिस्से, पीड़ितों के अवशेष और सामान मिला है जिसे जांचकर्ता टीम को सौंप दिया गया है। अभियान में जुटे कर्मी घने जंगलों तथा खड़ी ढलानों पर हाथ के औजारों, मेटल डिटेक्टर, ड्रोन और खोज कुत्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed