{"_id":"60bfca1a8ebc3e396944279d","slug":"china-elephants-wandering-herd-becoming-international-stars","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में भटकता हाथियों का झुंड: वैश्विक मीडिया पर बना आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन में भटकता हाथियों का झुंड: वैश्विक मीडिया पर बना आकर्षण का केंद्र
Wed, 09 Jun 2021 05:10 PM IST
देव कश्यप
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 09 Jun 2021 05:10 PM IST
सार
- एक साल से ज्यादा समय से भटक रहे हैं हाथी, अधिकारी परेशान
- 25,000 पोस्ट, 20 करोड़ बार देखी गईं
विज्ञापन
China Elephant
- फोटो : China Central Television (CCTV)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में भटकते हुए हाथियों का झुंड अब वैश्विक मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बन गया है। हाथियों का यह झुंड ट्विटर और यूट्यूब पर अंतरराष्ट्रीय स्टार बना गया है। देश में जंगली हाथियों का यह झुंड कुनमिंग के बाहरी इलाके में अपने घर से 500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर चुका है और इन्हें लेकर ट्रैकिंग अधिकारी भी परेशान हैं जिन पर इन्हें शहर से दूर रखने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
चीन की वीबो नामक माइक्रोब्लॉगिंग सेवा पर भी ये हाथी पिछले कई दिनों से ट्रेंड कर रहे हैं। इनकी प्रसिद्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन हाथियों की नींद से जुड़ी तस्वीरें की 25,000 पोस्ट सोमवार तक 20 करोड़ बार देखी जा चुकी हैं। ह्यूस्टन पब्लिक मीडिया की खबर के अनुसार हाथियों के इस झुंड को अपने घर से निकले एक साल से ज्यादा समय हो चुका है।
विज्ञापन
ये हाथी जिशुआंगबन्ना सीमा के पास बने रिजर्व में रहते थे और ये हाथी जंगलों और नदियों को पार करते हुए गांवों और खेत पहुंचे हैं। इससे न सिर्फ फसलों को नुकसान हुआ है बल्कि एक युवा हाथी ने इस दौरान सड़ा हुआ अनाज सूंघ लिया जो शराब बनाने के लिए रखा था। इसके बाद इस हाथी ने नशे की हालत में काफी उत्पात मचाया। कुनमिंग शहर की 70 लाख से ज्यादा आबादी से हाथियों को दूर करने के लिए अब चीनी अफसरों को पसीने आ रहे हैं।
विज्ञापन
संसाधनों की खोज में छोड़ा घर
विशेषज्ञों का मानना है कि हाथियों ने संसाधनों की खोज में अपना घर छोड़ा है और अब उपयुक्त जगह मिलने पर वहीं रुक जाएंगे। ये हाथी सुरक्षा और सेक्स के लिए बेहतर वातावरण की तलाश में निकले हैं। हाथी खतरे से बचने के लिए पलायन करते हैं। वो खाने और पानी की तलाश में घर से बाहर निकलते हैं। वो सामाजिक कारणों से और प्रजनन के लिए भी पलायन करते हैं।
फसलों को 10 लाख डॉलर की क्षति
भोजन-पानी के लिए भटक रहे हाथियों के इस समूह ने अब तक इंसानों को परेशान तो किया है लेकिन कोई जनहानि नहीं की है। हालांकि अब तक फसलों को नुकसान पहुंचाते हुए करीब 10 लाख डॉलर का नुकसान किया है। हाथियों के इस झुंड को रहने योग्य सही आवास नहीं मिलने के कारण भी ये भटक रहे हों ऐसा माना जा रहा है।
बारिश-आंधी की चपेट में आया झुंड
दक्षिण-पश्चिमी चीन के कुनमिंग शहर के बाहरी इलाके के जंगल में आराम करने के बाद 15 जंगली हाथियों का यह झुंड एक बार फिर से आगे बढ़ रहा है। प्रांतीय वन फायर ब्रिगेड ने ड्रोन से ली गई ताजा तस्वीरों में झुंड को जिनिंग जिले के एक जंगल के बीच में सोते हुए दिखाया है। यहा यह भारी बारिश और आंधी की चपेट में आ गया है। ये हाथी मानव बस्तियों का अतिक्रमण न कर पाएं इसके लिए ट्रैकिंग टीमों की नींद उड़ी हुई है। टीमों में 400 से ज्यादा कर्मचारियों को तैनात किया गया है जो 24 घंटे इन पर नजर रखे हुए हैं।