फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china earthquake in shandong province many building collapse ten injured

China: भूकंप से दहला चीन का शानदोंग प्रांत, कई इमारतें गिरीं, 10 लोग घायल

Sun, 06 Aug 2023 07:53 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 06 Aug 2023 07:53 AM IST
सार

इससे पहले शनिवार को अफगानिस्तान में भी 5.8 रिक्टर स्केल तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। भूकंप का केंद्र हिंदू कुश क्षेत्र था। 

विज्ञापन
china earthquake in shandong province many building collapse ten injured
चीन में महसूस हुए भूकंप के झटके - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चीन के शानदोंग प्रांत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। देझाउ शहर के पिंगयुआन काउंटी में 5.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर ने बताया कि भूकंप के झटके स्थानीय समय अनुसार, रविवार सुबह ढाई बजे महसूस किए गए। 
विज्ञापन


भूकंप के चलते कई इमारतें क्षतिग्रस्त
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप के चलते कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिनमें कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं। भूकंप का केंद्र देझाउ शहर के दक्षिण में 26 किलोमीटर दूर 10 किलोमीटर की गहराई में था। बता दें कि इससे पहले शनिवार को अफगानिस्तान में भी 5.8 रिक्टर स्केल तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। भूकंप का केंद्र हिंदू कुश क्षेत्र था। अफगानिस्तान में आए भूकंप में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। 
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के झटके
शनिवार को भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.7 रही। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत रहा। भूकंप के झटकों में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इसी साल दुनिया ने तुर्किए में भूकंप से हुई भारी तबाही को देखा है। तुर्किए में बीती 6 फरवरी को आए भीषण भूकंप ने बड़ी तबाही मचाई और तुर्किए और सीरिया में 44 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। वहीं 80 हजार लोग जख्मी हुए थे। इस भूकंप के जरिए दोनों देशों को अरबों डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा है। यह नुकसान तुर्किए की जीडीपी के चार प्रतिशत के बराबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed