फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China dispatches 22nd troop amid protests in Hong Kong plans to take some major action

हांगकांग: प्रदर्शनों के बीच चीन ने सैनिकों की 22वीं टुकड़ी को भेजा, किसी बड़ी कार्रवाई की है योजना

Fri, 30 Aug 2019 06:50 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 30 Aug 2019 06:50 AM IST
सार

  • चीनी सेना ने कहा है कि उसने सैनिकों की एक नई टुकड़ी हांगकांग रवाना कर दी है
  • हांगकांग में नई रैलियों की योजना के बीच उठाया ये कदम, बताया नियमित प्रक्रिया
  • पिछले कुछ दिनों मेें सेना की बड़ी टुकड़ियां यहां भेजी गई हैं, करेगा बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
China dispatches 22nd troop amid protests in Hong Kong plans to take some major action
Hongkong Protest - फोटो : Twitter

विस्तार

हांगकांग में आजादी की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन लंबे अर्से से जारी है। इससे निपटने के लिए चीन पहले ही अपनी सेना को अभ्यास के लिए भेज चुका है। गुरुवार को चीनी सेना ने कहा है कि उसने सैनिकों की एक नई टुकड़ी हांगकांग रवाना कर दी है। चीनी सेना ने इसे एक नियमित प्रक्रिया बताया है, लेकिन चीन ने यह कदम हांगकांग में नई रैलियों की योजना के बीच उठाया है।

विज्ञापन


चीन के सरकारी मीडिया ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें बख्तरबंद गाड़ियां और कई वाहन हांगकांग सीमा में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। हांगकांग में चल रहा प्रदर्शन अब इतना तेज हो गया है कि उससे चीन बेहद परेशान है और इसे देखते हुए ही चीन ने एक बार फिर प्रदर्शनकारियों में खौफ पैदा करने के लिए अपनी सेना को वहां उतारा है। 
विज्ञापन


संवाद समिति शिन्हुआ ने कहा कि 1997 से हांगकांग की रक्षा करने वाली चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने गुरुवार सुबह तक 22वां ‘रोटेशन’ (सैनिकों की बारी) पूरा कर लिया। बताया जा रहा है कि चीन इन दिनों हांगकांग में कोई भी बड़ी कार्रवाई की योजना बना रहा है। क्योंकि पिछले कुछ दिनों मेें सेना की बड़ी टुकड़ियां यहां भेजी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर बढ़े तीखी झड़प के आसार

 हांगकांग में प्रदर्शनकारी शनिवार को नई रैली की योजना बना रहे हैं लेकिन पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर इसे मंजूरी नहीं दी है। इस कारण पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच सप्ताहांत में फिर से झड़प होने की आशंका है। पुलिस ने रैली के आयोजकों ‘सिविल ह्यूमन राइट्स फ्रंट’ (सीएचआरएफ) को पत्र लिख कर कहा कि उन्हें भय है कि कुछ प्रदर्शनकारी हिंसा और विध्वंसक कार्रवाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed