{"_id":"62139d91ee91150ba062049d","slug":"china-denies-its-warship-fired-laser-at-australian-surveillance-aircraft-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलमिलाया चीन: ऑस्ट्रेलियाई विमान पर लेजर हमले के दावे को बताया गलत, कहा- गलत जानकारियां फैलाना बंद करें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तिलमिलाया चीन: ऑस्ट्रेलियाई विमान पर लेजर हमले के दावे को बताया गलत, कहा- गलत जानकारियां फैलाना बंद करें
Mon, 21 Feb 2022 07:41 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 21 Feb 2022 07:41 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया था कि गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के समुद्री गश्ती विमान पी-8ए पोसाइडन को पीपल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) ने लेजर से निशाना बनाया, जिसकी वजह से विमान में सवार क्रू का जीवन खतरे में पड़ गया था।
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन
- फोटो : facebook/spoxwangwenbin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के उस दावे पर सवाल उठाए कि एक चीनी युद्धपोत ने उसके निगरानी विमान को लेजर से निशाना बनाया था। चीन ने कहा कि ये आरोप तथ्यों से मेल नहीं खाते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इस घटना को एक सुरक्षा से संबंधित एक गंभीर घटना बताया था और कहा था कि इस तरह के कृत्य लोगों की जान खतरे में डाल सकते हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने सोमवार को कहा कि हमने चीनी सरकार से उसकी पीपल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन)की ओर से पिछले सप्ताह की गई इस इस खतरनाक और लापरवाह हरकत के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि यह डराने-धमकाने की कोशिश जैसा था।
विज्ञापन
मॉरिसन की इस टिप्पणी पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि संबंधित विभाग से साथ पुष्टि करने के बाद हमने पाया है कि ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी की गई जानकारी तथ्यों से मेल नहीं खाती है। उन्होंने कहा, चीनी जहाज अंतरराष्ट्रीय कानूनों और प्रथाओं के अनुरूप समुद्र में था और यह पूरी तरह से वैध था।
विज्ञापन
वेनबिन ने आगे कहा कि हम ऑस्ट्रेलियाई पक्ष से अनुरोध करते हैं कि वह अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार प्रासंगित जल क्षेत्र में चीन के जहाजों के वैध अधिकारों का सम्मान करें और चीन के बारे में गलत जानकारियां फैलाना बंद करें। वहीं, चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल टैन केफेई ने भी ऑस्ट्रेलियाई बयान को तथ्यों से पूरी तरह असंगत बताया।