{"_id":"66ea5157f2685ffbf00888c8","slug":"china-delivery-agent-dies-while-resting-on-bike-after-working-news-in-hindi-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: 18 घंटे काम के बाद बाइक पर झपकी लेने के दौरान डिलीवरी एजेंट की मौत, वीडियो वायरल होने के बाद बवाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China: 18 घंटे काम के बाद बाइक पर झपकी लेने के दौरान डिलीवरी एजेंट की मौत, वीडियो वायरल होने के बाद बवाल
Wed, 18 Sep 2024 09:35 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 18 Sep 2024 09:35 AM IST
सार
एक व्यक्ति ने बताया कि ऑर्डर किंग कभी-कभी सुबह के तीन बजे तक काम करता था और सुबह के छह बजे उठकर फिर से काम में लग जाता था। जब उसे थकान महसूस होती तो वह अपनी बाइक पर थोड़ी देर झपकी ले लेता था। इसके बाद वह फिर से अपने काम में लग जाता।
विज्ञापन
फूड डिलीवरी एजेंट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में फूड डिलीवरी करने वाले एक 55 वर्षीय व्यक्ति की 18 घंटे काम करने के बाद बाइक में झपकी लेने के दौरान मौत हो गई। यह घटना इस महीने की शुरुआत में दक्षिणी चीन के झेजियांग प्रांत के हांग्जो में घटी। इस घटना का वीडियो चीनी सोशल मीडिया साइट पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद देश भर में डिलीवरी एजेंटों के कल्याण और कानूनी अधिकारों को लेकर चर्चा शुरू हो गई। एक गवाह ने बताया कि फूड डिलीवरी वाला व्यक्ति अपने वाहन पर रात के नौ बजे से अगले दिन दोपहर के एक बजे तक वहीं लेटा हुआ था। एक दूसरे डिलीवरी एजेंट ने उसे देखा। मृतक की पहचान युआन के तौर पर की गई है। वह अपने काम के लिए मशहूर था, लोग उसे ऑर्डर किंग के नाम से जानते थे। युआन दिनभर में 500 से 600 युआन (5000-7000 रुपये) तक कमाता था। बारिश के दिनों में वह 700 युआन कमाता था।
झपकी लेने के दौरान चली गई जान
एक व्यक्ति ने बताया कि ऑर्डर किंग कभी-कभी सुबह के तीन बजे तक काम करता था और सुबह के छह बजे उठकर फिर से काम में लग जाता था। जब उसे थकान महसूस होती तो वह अपनी बाइक पर थोड़ी देर झपकी ले लेता था। इसके बाद वह फिर से अपने काम में लग जाता। युआन के एक सहकर्मी ने बताया कि मौत से एक महीने पहले 55 वर्षीय ऑर्डर किंग का एक दुर्घटना में पैर फ्रैक्चर हो गया था। 10 दिन आराम करने के बाद वह अपने काम पर लौट गया था और दो हफ्ते बाद ही उसकी मौत हो गई।
सहकर्मी ने बताया कि युआन कमाने के लिए यहां आए थे। इसके साथ वह अपने 16 वर्षीय बेटे की मदद के लिए काम कर रहे हैं। युआन का बेटा हांगझू में पढ़ाई कर रहा है। उसका एक बड़ा बेटा भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए युहांग जिले में जियानलिन उप-जिला कार्यालय ने एक बयान जारी किया। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि इमरजेंसी उपचार के बावजूद युआन की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आलोचना होने लगी। लोगों ने पूछा कि इन घटनाओं से बचने का कोई रास्ता नहीं है? वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि वह अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाला था। उसकी आत्मा को शांति मिले।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन