फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China continued Zero COVID-19 Policy angers Chinese Citizens as hunger and poor medical facility in Xian rises

चीन: इस शहर में 12 दिन से प्रतिबंधों में रह रहे 1.3 करोड़ लोग, पैदा हुए भुखमरी के हालात, जिनपिंग सरकार के खिलाफ उठी आवाजें

Tue, 04 Jan 2022 06:25 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 04 Jan 2022 06:25 PM IST
सार

बताया गया है कि शियान में पिछले करीब 12 दिनों से लोग खाने और चिकित्सा सेवाओं की कमी से जूझ रहे हैं। अधिकारियो ने 1.3 करोड़ की आबादी वाले इस शहर की सीमाओं को पूरी तरह सील रखा है, वह भी तब जब यहां सिर्फ 1600 संक्रमित ही मिले।

विज्ञापन
China continued Zero COVID-19 Policy angers Chinese Citizens as hunger and poor medical facility in Xian rises
शियान में लगे सख्त लॉकडाउन को लेकर लोगों का गुस्सा अब देश के शीर्ष नेता शी जिनपिंग पर भी फूट रहा है। - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन के पश्चिम में स्थित शियान शहर में कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से दो हफ्ते पहले लॉकडाउन लगा दिया गया। शी जिनपिंग सरकार लगातार कोरोना महामारी को रोकने के लिए इसी तरह शहरों में सेवाओं को सख्ती से बंद करने का फरमान जारी करती जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि शियान में तो अब सरकार की इस सख्ती की वजह से भुखमरी के हालात तक पैदा होने लगे हैं। ऐसे लोगों में अब असंतोष पैदा होने लगा है। शियान में रहने वाले लोगों ने तो इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करना भी शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि शियान में पिछले करीब 12 दिनों से लोग खाने और चिकित्सा सेवाओं की कमी से जूझ रहे हैं। अधिकारियो ने 1.3 करोड़ की आबादी वाले इस शहर की सीमाओं को पूरी तरह सील रखा है, वह भी तब जब यहां सिर्फ 1600 संक्रमित ही मिले। इसी सख्त लॉकडाउन के खिलाफ अब चीनी नागरिकों ने अपनी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। लोगों ने लॉकडाउन की खराब व्यवस्था और खाने की कमी को लेकर कम्युनिस्ट सरकार के अधिकारियों पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


चीन में खत्म ही नहीं हो रहा लॉकडाउन लगने का सिलसिला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शियान शहर में जो हाल हैं, वैसे हाल चीन में तब भी नहीं थे, जब कोरोनावायरस के केंद्र रहे वुहान शहर को बंद किया गया था और पूरे देश के लिए जीरो कोविड नीति का एलान हुआ था। हालांकि, डेल्टा वैरिएंट के दुनियाभर में कहर मचाने के बाद चीन के अधिकारियों ने इन लॉकडाउन को और सख्त करना जारी रखा है। जहां पूरी दुनिया अब डेल्टा वैरिएंट के खतरे से उबरकर सामान्य जीवन की तरफ लौटने की कोशिश कर रही है, वहीं चीन में अब तक कई शहरों को बंद रखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन से पहले कम थे मामले, पर अब केस बढ़ने की रफ्तार तेज
चीन की जीरो कोविड-19 नीति के तहत शियान में सख्त लॉकडाउन तो लगा है, पर इससे कोरोना के मामले आने पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं। यहां पिछले 10 दिनों से हर दिन 100 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसका असर यह हुआ है कि अधिकारी चीनी कैलेंडर के हिसाब से होने वाले नए साल के जश्न से पहले भारी दबाव में हैं। इसके अलावा फरवरी में बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक का भी आयोजन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed