{"_id":"5f4a8bf38ebc3e3d1850cc36","slug":"china-building-collapse-17-die-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में रेस्तरां की इमारत ढहने से 29 लोगों की मौत, 57 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन में रेस्तरां की इमारत ढहने से 29 लोगों की मौत, 57 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
Sun, 30 Aug 2020 08:51 AM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 30 Aug 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
चीन में इमारत ढही
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के शांक्सी प्रांत में शनिवार को एक रेस्तरां की इमारत ढहने से इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
बचाव दल के अनुसार, यह हादसा शनिवार सुबह करीब 9.40 बजे हुआ जब परिजन और साथी गांव के लोग जियांगफेन काउंटी के चेनझुआंग गांव के जक्सियन रेस्तरां में एक 80 वर्षीय व्यक्ति के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
बचाव दल का काम रविवार सुबह जाकर पूरा हुआ। इस दो मंजिला इमारत के ढहने के बाद इसके मलबे से 57 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, उनमें से 29 लोगों की मौत की पुष्टि हुई, सात गंभीर रूप से घायल हुए और 21 अन्य को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन