फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Braces For Typhoon Doksuri, Schools And Businesses Shut

China: खतरनाक ‘डोक्सुरी’ चीन में देगा दस्तक! ड्रैगन ने तबाही से निपटने को कसी कमर; इस साल का यह पांचवा तूफान

Fri, 28 Jul 2023 09:30 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 28 Jul 2023 09:30 AM IST
सार

चीन में इस तूफान के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। तटीय इलाकों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। साथ ही कुछ तटीय शहरों में कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
China Braces For Typhoon Doksuri, Schools And Businesses Shut
आज खतरनाक ‘डोक्सुरी’ चीन में देगा दस्तक - फोटो : social media

विस्तार

प्रशांत महासागर में बीते रविवार को उठा ‘डोक्सुरी’ तूफान चीन में तबाही मचाने के लिए तैयार है। यहां तेज हवाओं के साथ जबरदस्त बारिश हो रही है। बताया जा रहा है कि आज इस साल का पांचवा तूफान डोक्सुरी चीन में दस्तक दे सकता है, जिससे यहां भूस्खलन हो सकता है। हालांकि, इससे निपटने के लिए चीन ने कमर कस ली है।

विज्ञापन

लोगों को दी गई सलाह

चीन में इस तूफान के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। तटीय इलाकों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। नाविकों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। साथ ही कुछ तटीय शहरों में इस तूफान की वजह से कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। वहीं, सोमवार को भी चीन के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था।

विज्ञापन

और खतरनाक होगा तूफान

चीन के मौसम विभाग के अनुसार, तूफान गुरुवार को दोपहर 12 बजे ताइवान जलडमरूमध्य से फुजियान प्रांत की ओर उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया था। इसलिए, तूफान की रफ्तार 180 किलोमीटर (112 मील) प्रति घंटे से अधिक है। यह तूफान शुक्रवार तक और खतरनाक हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलीपींस में मचा चुका तबाही 

जानकारी के अनुसार, डोक्सुरी ने एक समय खतरनाक रूप ले लिया था, लेकिन बुधवार को उत्तरी फिलीपींस के समुद्र तट पर भारी तबाही मचाने के बाद इसकी कुछ ताकत कम हो गई। इससे नदियों के तट टूट गए और हजारों घरों की बिजली गुल हो गई।

तीन तटीय शहरों को ज्यादा खतरा
मीडिया रिपोर्ट की माने तो फुजियान प्रांत के तीन तटीय शहरों ने गुरुवार को स्कूलों, व्यवसायों और कारखानों को बंद कर दिया है। वहीं जियामेन में बाढ़ नियंत्रण अधिकारियों ने अलर्ट रहने की चेतावनी दी है। अंदाजा लगया जा रहा है कि यह शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकता है।  



1949 में आया था शक्तिशाली तूफान

देश की आपदा एजेंसी के अनुसार, डोकसूरी तूफान अभी तक फिलीपींस में पांच लोगों की जान ले चुका है। हालांकि, चीन के मौसम विज्ञान प्रशासन का अनुमान है कि यह 2016 के टाइफून मेरांती से कमजोर होगा, जो 1949 के बाद से चीन के पूर्वी तट पर आया सबसे शक्तिशाली तूफान था। इसने कम से कम 11 लोगों की जान ले ली थी। रिपोर्ट के अनुसार, चीनभर में 15 प्रांत और शहर डोक्सुरी के भूस्खलन से पहले ही भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से प्रभावित हुए  हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed