{"_id":"601486556fa6cd1a686a093a","slug":"china-appreciated-s-jaishankars-suggestion-for-improving-for-relationships","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार का एस. जयशंकर का सुझाव सराहनीय : चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार का एस. जयशंकर का सुझाव सराहनीय : चीन
Sat, 30 Jan 2021 03:34 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 30 Jan 2021 03:34 AM IST
विज्ञापन
Chinese Foreign Ministry Spokesperson Zhao Lijian
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने शुक्रवार को कहा कि उसने तनावपूर्ण द्विपक्षीय रिश्तों में सुधार के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के सुझाव का संज्ञान लिया है। उसने कहा कि जयशंकर की टिप्पणी सराहनीय है।
विज्ञापन
भारत के विदेश मंत्री ने दोनों देशों के संबंधों को लेकर 8 सिद्धांत किए थे रेखांकित
जयशंकर ने दोनों देशों के रिश्ते पटरी पर लाने के लिए बृहस्पतिवार को आठ सिद्धांत रेखांकित किए थे जिनमें एलएसी पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन, आपसी सम्मान व एक-दूसरे की आकांक्षाओं को समझना शामिल था।
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने यह बात चीनी अध्ययन पर 13वें अखिल भारतीय सम्मेलन में जयशंकर के ऑनलाइन संबोधन के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही। झाओ ने कहा, जयशंकर ने भारत-चीन संबंधों में सुधार के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
इससे पता चलता है कि भारतीय पक्ष चीन के साथ रिश्तों को महत्व देता है, हम इसकी सराहना करते हैं। हालांकि लिजियन ने इस बात पर भी जोर दिया कि सीमा मुद्दे को संपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों से नहीं जोड़ा जाएगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि मतभेदों को उचित रूप से सुलझाने, व्यावहारिक सहयोग को बढ़ाने और द्विपक्षीय रिश्तों को वापस पटरी पर लाने के लिए भारतीय पक्ष हमारे साथ काम करेगा।