फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China announced plans issue visas to hundreds of Indian students after two years strict COVID restriction

China: दो साल बाद फिर भारतीय छात्रों को वीजा जारी करेगा चीन, कोरोनाकाल में रद्द की थी योजना

Mon, 22 Aug 2022 10:09 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 22 Aug 2022 10:09 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय के एशियाई मामलों के विभाग की काउंसलर जी रोंग ने ट्वीट किया, "भारतीय छात्रों को बधाई। आपका धैर्य सार्थक साबित हुआ है। मैं वास्तव में , आपके उत्साह को साझा कर सकती हूं। चीन में आपका स्वागत है।"

विज्ञापन
China announced plans issue visas to hundreds of Indian students after two years strict COVID restriction
भारत-चीन

विस्तार

सख्त कोविड प्रतिबंधों के कारण चीन में पढ़ने वाले सैकड़ों भारतीय छात्र पिछले दो साल से अधिक समय से अपने घरों में रह रहे हैं। इस बीच चीन ने सोमवार को भारतीय छात्रों को वीजा जारी करने की योजना का ऐलान किया है। इसके अलावा भारतीयों के लिए व्यापार वीजा सहित विभिन्न श्रेणियों के लिए भी वीजा जारी किए जाने की योजना की घोषणा की गई।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के एशियाई मामलों के विभाग की काउंसलर जी रोंग ने ट्वीट किया, "भारतीय छात्रों को बधाई। आपका धैर्य सार्थक साबित हुआ है। मैं वास्तव में , आपके उत्साह को साझा कर सकती हूं। चीन में आपका स्वागत है।"
विज्ञापन
उनके ट्वीट ने नई दिल्ली में चीनी दूतावास द्वारा छात्रों, व्यापारियों और चीन में काम करने वालों के परिवारों के लिए वीजा शुरू करने की विस्तृत घोषणा का हवाला दिया। घोषणा के अनुसार, एक्स1-वीजा, उन छात्रों को जारी किया जाएगा जो उच्च शैक्षणिक शिक्षा के लिए लंबी अवधि की खातिर चीन जाना चाहते हैं। इनमें नए छात्रों के अलावा वे छात्र भी शामिल हैं जो अपनी पढ़ाई आगे जारी रखने के लिए चीन लौटना चाहते हैं।

कोविड वीजा प्रतिबंधों के कारण 23,000 से अधिक भारतीय छात्र घर वापस गए थे। उनमें से ज्यादातर मेडिकल के छात्र हैं। चीन ने अपनी पढ़ाई के लिए तुरंत लौटने के इच्छुक लोगों के नाम मांगे थे और उसके बाद भारत ने कई सौ छात्रों की सूची सौंपी थी।


श्रीलंका, पाकिस्तान, रूस और कई अन्य देशों के कुछ छात्र हाल के हफ्तों में चार्टर्ड उड़ानों से पहले ही चीन पहुंच चुके हैं।

दिल्ली में चीनी दूतावास की वेबसाइट पर प्रकाशित घोषणा में कहा गया है कि नए छात्रों के साथ ही उन पुराने छात्रों को छात्र वीजा जारी किए जाएंगे जो कोविड वीजा प्रतिबंध के कारण चीन की यात्रा नहीं कर सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed