Cameroon: कैमरून में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत, डब्ल्यूएचओ ने भारत से मदद मांगी
डब्ल्यूएचओ के अनुसार इस सिरप में बहुत अधिक मात्रा में मिलावटी डीएथिलेन ग्लाइकोल है। नेचरकोल्ड सिरप की निर्माता फ्रेकेन इंटरनेशनल ने खुद को इंग्लैंड की कंपनी घोषित कर रखा है, लेकिन ब्रिटेन के अधिकारियों ने बताया कि वहां इस नाम की कोई कंपनी नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कैमरून में मिलावटी कफ सिरप पीने से कुछ बच्चों की मौत के मामले में सिरप उत्पादक की जानकारी जुटाने में भारतीय अधिकारियों से मदद मांगी है। डब्ल्यूचओ ने बुधवार को नेचरकोल्ड नामक एक कफ सिरप को लेकर चेतावनी जारी की थी। इस सिरप को कैमरून में बेचा जा रहा था और वहां के अधिकारियों ने देश के कम से कम छह बच्चों की मौत के लिए इस सिरप को जिम्मेदार माना है।
डब्ल्यूएचओ के अनुसार इस सिरप में बहुत अधिक मात्रा में मिलावटी डीएथिलेन ग्लाइकोल है। नेचरकोल्ड सिरप की निर्माता फ्रेकेन इंटरनेशनल ने खुद को इंग्लैंड की कंपनी घोषित कर रखा है, लेकिन ब्रिटेन के अधिकारियों ने बताया कि वहां इस नाम की कोई कंपनी नहीं है। वैश्विक स्वास्थ्य संस्था ने इसके बाद भारत के दवा नियामक से संपर्क साधकर यह पता लगाने के लिए कहा है कि कहीं इसमें कोई भारतीय कंपनी तो शामिल नहीं है। डब्ल्यूएचओ दूसरे देशों की कंपनियों से भी संपर्क साध रही है। नेचरकोल्ड को लेकर जारी की गई चेतावनी हालिया महीनों में अलग-अलग कप सिरप के बारे में जारी चेतावनी की शृंखला की एक और कड़ी है।
2022 में गांबिया, उज्बेकिस्तान और इंडोनेशिया में 300 से अधिक बच्चों की मौत के लिए अलग-अलग कफ सिरप को जिम्मेदार ठहराया गया था।