{"_id":"60d503418ebc3e32cd742c5a","slug":"child-soldiers-carried-out-burkina-faso-massacre-say-un","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र: बुर्किना फासो नरसंहार को 12 साल के बच्चों ने दिया था अंजाम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त राष्ट्र: बुर्किना फासो नरसंहार को 12 साल के बच्चों ने दिया था अंजाम
Fri, 25 Jun 2021 03:42 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, औगाडौगू।
एजेंसी, औगाडौगू।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 25 Jun 2021 03:42 AM IST
सार
अलकायदा और आईएस के आतंकी बच्चों को बड़े पैमाने पर अपने संगठनों में शामिल करते हैं
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि उत्तर पूर्वी बुर्किना फासो में बीते 4 जून को हुए नरसंहार को 12 साल से 14 साल के बच्चों की फौज ने अंजाम दिया था। इस हमले में 130 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
सशस्त्र हमलावरों ने साहेल याघा प्रांत के सोल्हान गांव में हमला कर 130 लोगों की हत्या कर दी थी और घरों को आग लगा दी थी। इसे पिछले कुछ सालों में जेहादियों की ओर से किया गया सबसे बड़ा हमला करार दिया गया है।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता ओसेनी तंबोरा ने कहा कि ज्यादातर हमलावर बच्चे थे। बता दें, यहां अलकायदा और आईएस के आतंकी बच्चों को बड़े पैमाने पर अपने संगठनों में शामिल करते हैं।
विज्ञापन
यूनिसेफ ने अपने बयान में कहा, हम आतंकी गुटों में बच्चों को शामिल करने की कड़ी आलोचना करते हैं। यह उनके मौलिक अधिकार का उल्लंघन है।
गौरतलब है कि लगातार संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों के बावजूद पश्चिम अफ्रीका के साहेल क्षेत्र और पड़ोसी माली और नाइजर में लगातार चरमपंथियों का हमला बढ़ रहा है।