फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chief Minister of British Columbia said on attacked Trudeau on Nijjar massacre

निज्जर हत्याकांड: कनाडा विवाद पर ब्रिटिश कोलंबिया के सीएम बोले, ट्रूडो कुछ छिपा रहे या बताने को ठोस नहीं

Sun, 24 Sep 2023 06:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 24 Sep 2023 06:42 AM IST
सार

कनाडा में भारत के पूर्व राजदूत व विदेश मंत्रालय के सचिव रह चुके विकास स्वरूप ने कहा कि त्रूदो की गैरजिम्मेदाराना हरकत की वजह से पैदा हुए कूटनीतिक विवाद के समाधान के लिए कनाडा को पीछे हटना होगा।

विज्ञापन
Chief Minister of British Columbia said on attacked Trudeau on Nijjar massacre
canada flag - फोटो : social media

विस्तार

ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर (मुख्यमंत्री) डेविड एबी ने निज्जर हत्याकांड मामले में कनाडा की संघीय सरकार के रवैये पर निराशा जताते हुए कहा कि या तो पीएम जस्टिन त्रूदो के नेतृत्व वाली संघीय सरकार इस मामले में कुछ छिपा रही है, अथवा बताने के लिए उनके पास कुछ ठोस नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अब तक भारत पर जो भी आरोप लगाए हैं, उनसे जुड़े कोई पुख्ता सबूत या खुफिया जानकारी किसी के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि असल में त्रूदो जिन्हें सबूत बता रहे हैं वे सभी बातें इंटरनेट पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

उन्होंने बताया चूंकि निज्जर की हत्या उन्हीं के राज्य में हुई, लिहाजा प्रदेश के लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उन्होंने कनाडाई सुरक्षा व खुफिया सेवा (सीएसआईएस) के निदेशक से भी बात की, लेकिन उन्होंने भी कोई ऐसी अलग जानकारी नहीं दी, जो इंटरनेट, टीवी और अखबारों में उपलब्ध नहीं हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर खुफिया सेवा किसी कानूनी वजह से हमें जानकारी नहीं दे रही है, तो हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि ऐसी कानूनी बाध्यताओं को खत्म किया जाए, जो लोकहित से जुड़ी सूचनाओं के निर्बाध आदान-प्रदान को रोकते हैं। एबी ने दावा किया कि उन्होंने पीएम त्रूदो से भी इस मुद्दे पर बात की, लेकिन वहां से भी उन्हें ऐसा कुछ भी नहीं बताया गया, जिसके आधार पर वे तय कर सकें कि राज्य में लोगों को किसी से खतरा है। एबी की टिप्पणियों को त्रूदो के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन

पीछे हटे कनाडा, तभी होगा समाधान : विकास स्वरूप
कनाडा में भारत के पूर्व राजदूत व विदेश मंत्रालय के सचिव रह चुके विकास स्वरूप ने कहा कि त्रूदो की गैरजिम्मेदाराना हरकत की वजह से पैदा हुए कूटनीतिक विवाद के समाधान के लिए कनाडा को पीछे हटना होगा। कनाडा के अल्बर्टा स्थित फेयरमोंट बैंफ में आयोजित ग्लोबल बिजनेस फोरम के दौरान उन्होंने कहा, एक आतंकी की हत्या का झूठा आरोप लगाकर कनाडा की तरफ से भारत के साथ रिश्तों को दाव पर लगाना समझ से परे हैं। उधर, भारतीय राजनयिक का निष्कासन दोहरा चरित्र रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed