फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   charlie hebdo al qaeda threatens newspaper over prophet mohammad cartoon says attack again like 2015

फिर छपा पैगंबर मोहम्मद का कार्टून, अल कायदा ने दी 2015 जैसे हमले की धमकी

Sat, 12 Sep 2020 12:29 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 12 Sep 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
charlie hebdo al qaeda threatens newspaper over prophet mohammad cartoon says attack again like 2015
शार्ली एब्दो के कार्यालय पर आतंकी हमला हुआ था। (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

अल कायदा ने फ्रांस के अखबार शार्ली एब्दो को एक बार फिर 2015 जैसे हमले की धमकी दी है। दरअसल, हमले की सुनवाई शुरू होने पर अखबार ने पैगंबर मोहम्मद का वही कार्टून छापा जिससे तिलमिलाकर आतंकी संगठन ने उसके कार्यालय पर पहला हमला किया था। इतना ही नहीं संगठन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों पर भी निशाना साधा है।

विज्ञापन


अखबार और मैक्रों को दी चेतावनी
अल कायदा ने अपने मुखपत्र वन उम्माह में धमकी दी है कि यदि शार्ली एब्दो को ऐसा लगता है कि 2015 अकेला हमला था, तो यह उसकी भूल है। संगठन ने अमेरिका में हुए 9/11 के हमले की सालाना बरसी पर इस प्रकाशन को छापा था। उसका कहना है कि वो इमैनुअल मैक्रों को भी वही संदेश देगा जो फ्रांस्वा ओलांदे को दिया था। आतंकी संगठन ने आरोप लगाया है कि मैक्रों ने कार्टून को दोबारा छापने की अनुमति दी। 
विज्ञापन



अखबार को नहीं है पछतावा
अखबार के निदेशक लॉरेन्ट सूरूसू ने अदालत में कहा कि उन्हें कार्टून दोबारा छापने पर कोई पछतावा नहीं है। वे 2015 में हुए हमले के दौरान घायल हो गए थे। उन्होंने कहा कि यदि इस बार कार्टून नहीं छापा जाता तो इसका मतलब होता कि पहली बार छापना गलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैक्रों ने नहीं की आलोचना
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा था कि वे एब्दो के कार्टून छापने पर निर्णय देने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने देशवासियों से एक-दूसरे को सम्मान देने की जरूरत बताई और नफरत की बातें नहीं करने को कहा। हालांकि उन्होंने दोबारा कार्टून छापे जाने की आलोचना करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed