फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Charges framed against person who threatened USA MP Pramila Jayapal

USA news: सांसद प्रमिला जयपाल को पिस्तौल लेकर धमकाने वाले पर आरोप तय, 'भारत वापस जाओ' के नारे लगाए थे

Thu, 28 Jul 2022 03:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 28 Jul 2022 03:02 PM IST
सार

49 साल का आरोपी ब्रेट फॉरसेल सांसद प्रमिला जयपाल के घर के बाहर पिस्तौल लेकर खड़ा हो गया था और उसने 'भारत वापस जाओ' के नारे लगाए थे। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Charges framed against person who threatened USA MP Pramila Jayapal
प्रमिला जयपाल - फोटो : Wikipedia

विस्तार

अमेरिका में भारतीय मूल की सांसद प्रमिला जयपाल को जान से मारने की धमकी देने और 'भारत वापस जाओ' के नारे लगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ सांसद का आपराधिक रूप से पीछा करने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन

49 साल का आरोपी ब्रेट फॉरसेल सांसद प्रमिला जयपाल के घर के बाहर पिस्तौल लेकर खड़ा हो गया था और उसने 'भारत वापस जाओ' के नारे लगाए थे। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। किंग काउंटी के अभियोजन कार्यालय ने अदालत में सुनवाई के दौरान कहा कि यदि आरोपी ब्रेट फॉरसेल को जमानत पर रिहा किया जाता है तो वह किसी अन्य हिंसक अपराध को अंजाम दे सकता है। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, फॉरसेल पर बुधवार को आरोप तय किए गए। उसने कथित तौर पर जांचकर्ताओं से कहा है कि वह रिहा होने के बाद फिर से प्रमिता जयपाल के घर जाएगा।
विज्ञापन


.40 की पिस्तौल लेकर गया था सांसद के घर
सिएटल स्थित समाचार वेबसाइट किंग5डॉटकॉम की खबर में कहा गया है कि अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, फॉरसेल सांसद के घर के बाहर .40 कैलिबर की  पिस्तौल लेकर गया था। खबर में कहा गया है कि नौ जुलाई को जयपाल तथा उनके पति को वेस्ट सिएटल में उनके घर के बाहर से किसी के चिल्लाने की आवाज आई। इस पर जयपाल के पति स्टीव विलियम्सन बाहर गए और उन्होंने किसी पुरुष के चिल्लाने की आवाज सुनी, जो कह रहा था, 'भारत वापस जाओ'। इस दंपती ने आरोपी को जयपाल के लिए 'कम्युनिस्ट' शब्द कहते भी सुना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई में जन्मीं हैं जयपाल
चेन्नई में जन्मीं जयपाल ने आरोप तय किए जाने की खबरें आने के बाद कहा, किंग काउंटी अभियोजक के अटॉर्नी कार्यालय से आज खबर आई कि उन्होंने फॉरसेल पर आपराधिक रूप से पीछा करने का आरोप लगाया है, यह दिखाता है कि न्याय प्रणाली अपना काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed