फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chaos at Atlanta airport, three injured in stampede

अमेरिका: अटलांटा एयरपोर्ट पर मची भगदड़, बंदूक लहराता हुआ फरार हुआ यात्री; तीन घायल

Sun, 21 Nov 2021 08:09 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जिया Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 21 Nov 2021 08:09 AM IST
सार

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास पिस्टल मिली थी। इसका पता चलते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन
Chaos at Atlanta airport, three injured in stampede
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा हवाई अड्डे पर एक यात्री के पास हथियार मिलने से अफरा-तफरी मच गई। इस भगड़द में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। हालांकि, दो को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, हवाई अड्डे पर शनिवार दोपहर यह घटना तब हुई जब चेक प्वाइंट पर सभी के समान की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति के सामान में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जैसे ही उसकी जांच के लिए सामान को अलग किया गया, यात्री अपने सामान पर झपट पड़ा और पिस्टल उठा ली। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान यात्री फायर करता हुआ हवाई अड्डे से बाहर भाग किया। इस वारदात से हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इस घटना के कारण काफी देर तक उड़ानों को स्थगित कर दिया गया। हालांकि, स्थिति नियंत्रित होते ही उड़ानें फिर से शुरू कर दी गईं। 
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध यात्री अभी भी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। व्यक्ति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed