इस अरबपति के पास है तीन देशों की नागरिकता, अब अंतरिक्ष में जाने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे बड़े अमीरों में शुमार इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली विश्व की सबसे बड़ी कंपनी टेस्ला के चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर और अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी स्पेस एक्स के फाउंडर एलन मस्क के पास तीन देशों की नागरिकता है। अब वो अंतरिक्ष की तैयारी कर रहे हैं।
लॉस एंजेल्स में रहने वाले एलन के पास यूएस, कनाडा और साउथ अफ्रीका की नागरिकता है। कुछ समय पहले स्पेसएक्स ने दो लोगों को अंतरिक्ष में भेजने का एलान किया था। यह दोनों पैसे देकर अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले पहले यात्री होंगे। मस्क चाहते हैं कि मंगल पर इंसानों को भेजने में स्पेसएक्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
विवादों से पुराना रिश्ता
एलन मस्क का नाम हमेशा विवादों में रहता है। पिछले दिनों थाइलैंड की गुफा से 12 बच्चों और उनके फुटबॉल कोच को बचाने में मदद करने वाले ब्रिटिश गुफा विशेषज्ञ वेरनॉन अन्सवर्थ ने एलन पर मानहानि का मुकदमा किया था।
अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने उन पर शेयरों में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद एलन को टेस्ला के चेयरपर्सन के पद से इस्तीफा देना पड़ा। इससे पहले एलन ने 26 लाख फॉलोअर्स वाले स्पेसएक्स और टेस्ला के फेसबुक पेज को भी विवादों के चलते डिलीट कर दिया।
एलन ने 2002 में स्पेसएक्स कंपनी का निर्माण किया और 2004 में वह मशहूर इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के चेयरमैन बन गए। एलन ने तीन शादियां कीं जिनसे उनके पांच बच्चे हैं। एलन ने वीडियो गेम बेचकर करियर की शुरूआत की थी।
जीते हैं शाही जिंदगी
30 साल की उम्र में ही एलन 300 मिलियन डॉलर (तकरीबन 20 अरब रुपये) से भी ज्यादा संपत्ति के मालिक बन गए। उनके पास अपना निजी विमान भी है। वो अक्सर अपने बच्चों के साथ वीकेंड्स पर आईलैंड में छुटि्टयां मनाने जाते हैं।
वीकेंड्स पर जाने के लिए वो अपने गल्फस्ट्रीम जी650 विमान का इस्तेमाल करते हैं। इसकी कीमत करीब 500 करोड़ से ऊपर की बताई जाती है। लॉस एंजिलिस के बेल एयर इलाके में उन्होंने पांच अलग-अलग घर खरीदे हैं।