फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ceasefire talks in jeopardy after Israel accuses Hamas of rejecting proposal news in hindi

Gaza War: इस्राइल ने हमास के युद्धविराम के प्रस्ताव को ठुकराया, गाजा में बंधकों की रिहाई पर फिर लटकी तलवार

Wed, 12 Jun 2024 12:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 12 Jun 2024 12:47 PM IST
सार

एक इस्राइली अधिकारी ने हमास के जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस्राइल को हमास का जवाब मिला। हमास ने बंधकों की रिहाई के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
Ceasefire talks in jeopardy after Israel accuses Hamas of rejecting proposal news in hindi
गाजा में युद्धविराम पर बातचीत - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल ने मंगलवार को हमास के नवीनतम प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। इसी के साथ अब गाजा में युद्ध विराम और बंधकों को रिहा करने के समझौते पर भी तलवार लटकने लगी। सूत्र के अनुसार, हमास ने कतर के मध्यस्थों के समक्ष अपना प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव में गाजा में युद्ध विराम के साथ संपूर्ण रूप से गाजा से इस्राइली सैनिकों की वापसी शामिल थी। 
विज्ञापन


सूत्र ने बताया कि इस मामले में समझौते की उम्मीद जताते हुए अमेरिका के साथ समन्वय में कतर और मिस्र के मध्यस्थों के माध्यम से बातचीत जारी रखने की उम्मीद है। मंगलवार को अपना जवाब दाखिल करते हुए हमास के प्रवक्ता ओसामा हमदन ने लेबनान की मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "हमारा जवाब गाजा में युद्धविराम और इस्राइली सेना के वापसी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की स्पष्ट पुष्टि है।"
विज्ञापन


इस्राइल ने किया हमास के प्रस्ताव को अस्वीकार
एक इस्राइली अधिकारी ने हमास के जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा, इस्राइल को हमास का जवाब मिला। हमास ने बंधकों की रिहाई के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इसे अपने भाषण में रखा था। हालांकि, हमास ने इस दावे का विरोध करते हुए इसे प्रस्ताव से पीछे हटने का इस्राइल का प्रयास बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस्राइल द्वारा तैयार की गई योजना को पूरी तरह से सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस योजना में छह हफ्ते का युद्ध विराम शामिल है। इस दौरान हमास बंधकों को रिहा करेगा और इस्राइल फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। मंगलवार को इस्राइल ने कहा था कि वह औपचारिक रूप से इस योजना पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है।


इस्राइली सरकार के एक अधिकारी ने अमेरिका समर्थिक प्रस्ताव के प्रति अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा, "इस्राइल अपने सभी युद्ध उद्देश्यों को प्राप्त करने से पहले युद्ध का अंत नहीं करेगा। इसमें हमास को नष्ट करना, सभी बंधकों को रिहाई और भविष्य में गाजा इस्राइल के लिए खतरा न बनें शामिल हैं। प्रस्तुत प्रस्ताव इस्राइल को इन उद्देश्यों को प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा।" हालांकि, हमास पर भी अमेरिका समर्थित प्रस्ताव को स्वीकार करने का दबाव है। हमास के प्रवक्ता ने पिछले हफ्ते इस्राइल को चेतावनी दी थी कि जब तक इस्राइल युद्धविराम और गाजा से पूरी तरह से वापसी के लिए अपना रुख स्पष्ट नहीं करता, तब तक वे (हमास) किसी भी समझौते पर नहीं पहुंचने वाला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed