{"_id":"6960d117cdb428c96a0720b0","slug":"ceasefire-announced-in-aleppo-and-clashes-between-syrian-government-forces-and-kurdish-forces-have-stopped-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aleppo Ceasefire: अलेप्पो में कुर्द लड़ाकों के साथ संघर्ष के बाद युद्धविराम, सीरिया ने किया सीजफायर का एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Aleppo Ceasefire: अलेप्पो में कुर्द लड़ाकों के साथ संघर्ष के बाद युद्धविराम, सीरिया ने किया सीजफायर का एलान
Fri, 09 Jan 2026 03:28 PM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सीरिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सीरिया
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 09 Jan 2026 03:28 PM IST
सार
सीरिया के अलेप्पो में तीन दिनों की भारी हिंसा के बाद रक्षा मंत्रालय ने युद्धविराम का एलान किया है। सरकारी सेना और कुर्द लड़ाकों के बीच हुई इस झड़प में कई लोग मारे गए और हजारों लोग विस्थापित हुए। अमेरिका ने इस कदम का स्वागत किया है।
विज्ञापन
सीरिया के अलेप्पो में झड़प के बाद नागरिक भागने को मजबूर (एएनआई / रॉयटर्स)
- फोटो : (एएनआई / रॉयटर्स)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को अलेप्पो शहर में सरकारी सेना और कुर्द लड़ाकों के बीच तीन दिनों से जारी संघर्ष के बाद युद्धविराम (सीजफायर) की घोषणा की। इस हिंसा के कारण हजारों लोगों को अपना घर छोड़नकर विस्थापित होना पड़ा है। मंत्रालय के बयान के मुताबिक, यह युद्धविराम शेख मकसूद, अशरफीह और बानी जैद इलाकों में सुबह 3 बजे से प्रभावी होगा। इसके साथ ही हथियारबंद समूहों को इलाका खाली करने के लिए छह घंटे का समय दिया गया है।
एसडीएफ की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं
शहर छोड़ने वाले लड़ाकों को अपने निजी हल्के हथियार साथ ले जाने की अनुमति होगी। उन्हें सुरक्षा घेरे में देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में भेजा जाएगा, जो कुर्द नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) के नियंत्रण में है। इस सबके बीच अलेप्पो के गवर्नर अजाम अल-गरीब ने सुरक्षा बलों के साथ विवादित इलाकों का दौरा किया। हालांकि, एसडीएफ की ओर से अभी तक इस समझौते पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: India-Gemany Ties : अहमदाबाद में होगी पीएम मोदी और जर्मन चांसलर की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर होगी चर्चा
विज्ञापन
अमेरिका ने किया स्वागत
सीरिया में अमेरिकी दूत टॉम बैरक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने सीरियाई सरकार, एसडीएफ और स्थानीय नेताओं के संयम की सराहना की। बैरक ने कहा कि अमेरिका इस छह घंटे की समय सीमा को और बढ़ाने के लिए सभी पक्षों के साथ काम कर रहा है।
भारी तबाही और विस्थापन
मंगलवार को शुरू हुई इस लड़ाई में अब तक लगभग 1,42,000 लोग विस्थापित हो चुके हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने और अस्पतालों व एंबुलेंस जैसे नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। कुर्द बलों का दावा है कि उनके इलाकों में कम से कम 12 नागरिक मारे गए, जबकि सरकारी अधिकारियों के अनुसार उनके नियंत्रण वाले क्षेत्रों में नौ लोगों की जान गई।
ये झड़पें केंद्र सरकार और एसडीएफ के बीच सेना में विलय को लेकर चल रही बातचीत में आए गतिरोध के बीच हुई हैं। अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शारा की सरकार और एसडीएफ के बीच पिछले साल समझौता हुआ था, लेकिन इसे लागू करने पर सहमति नहीं बन पाई। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन भी कुर्द बलों पर इस समझौते को मानने का दबाव बना रहा है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन